बंद करो इसको, ये अब तक की सबसे खराब टेक्नॉलजी; स्निकोमीटर पर भड़के मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी स्निकोमीटर में गड़बड़ी की आलोचना कर रहे हैं। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्निकोमीटर को 'अब तक की सबसे खराब तकनीक' करार दिया है कहा कहा है कि इसे हटा दिया जाना चाहिए।

मौजूदा एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान स्निकोमीटर की गड़बड़ी का मुद्दा शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी आउट हो चुके थे लेकिन स्निकोमीटर ने गलती की और डीआरएस के दौरान स्पाइक उस समय दिखाया जब गेंद अभी बल्ले की ओर से गुजरी ही नहीं थी। कैरी उसके बाद शतक बनाकर आउट होते हैं. स्निकोमीटर ऑपरेट करने वाली कंपनी ने गलती मानते हुए माफी मांग ली है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस गड़बड़ी पर नाराजगी तो जताई ही थी, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी स्निकोमीटर में गड़बड़ी की आलोचना कर रहे हैं। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्निकोमीटर को 'अब तक की सबसे खराब तकनीक' करार दिया है।
स्निकोमीटर विवाद पर मिचेल स्टार्क ने कहा, 'स्निको को बर्खास्त करने की जरूरत है। ये अब तक की सबसे खराब टेक्नॉलजी है।'
स्निकोमीटर पर हंगामा तब मचा जब एडिलेड में खेले जा रहे एशेज टेस्ट के पहले दिन बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी 72 रन के निजी स्कोर पर नॉट आउट दिए गए थे। गेंद उनके बल्ले को छूती हुई विकेटकीपर के हाथों में समा गई थी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया।
अंग्रेज टीम ने रीव्यू लिया और इस दौरान स्निकोमीटर की गड़बड़ी ने कैरी को बचा लिया। रीप्ले में स्पाइक साफ दिखी लेकिन बल्ले से गेंद के टकराने से पहले ही दिख गई। इस पर थर्ड अंपायर क्रिस गॉफनी ने कहा कि क्लियर गैप दिख रहा है और गेंद-बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ है। एलेक्स कैरी आउट होकर भी नॉट आउट करार दिए गए। उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया और एशेज का अपना पहला शतक जड़ दिया।
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं।
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ें



