महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर अनिल कुंबले तक, दिग्गज क्रिकेटरों ने गुड़ी पड़वा, उगादी की दी शुभकामनाएं
सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव और अनिल कुंबले सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने फैंस को हार्दिक बधाई दी। आज गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चंद मनाया जा रहा है। यह त्योहार पूरे देश में खुशियों का प्रतीक है।

भारतीय खेल जगत के दिग्गजों ने गुरुवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रशंसकों को बधाई दी। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुड़ी पड़वा मनाते एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पत्नी और मां नजर आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अनिल कुंबले और जयशाह ने भी गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के मौके पर सुख, समृद्धि और नई शुरुआत की कामना की है।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। उन्होंने मराठी में लिखा, “तुम्हाला व कुटूंबियांना, गुडीपाडवा व मराठी नववर्षाच्या, हार्दिक शुभेच्छा… (आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह नया साल खुशी, आनंद और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी हार्दिक प्रार्थना है।”)
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ''नई शुरुआत के साथ नए सपनों का स्वागत करें। सभी को गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।'' वहीं, अजिंक्य रहाणे और अनिल कुंबले ने भी अपने प्रशंसकों के लिए सफलता और शांति की कामना की।
अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ''गुड़ी पड़वा पर हार्दिक शुभकामनाएं! नया साल आपके जीवन में खुशी, सफलता और समृद्धि लेकर आए।" आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “गुड़ी पड़वा की विजय का प्रतीक, चैत्र नवरात्रि की दिव्य कृपा और उगादी की नई शुरुआत आपके जीवन में खुशी, शक्ति और सफलता भर दे।”
पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, "नया साल, नई ऊर्जा और एक अटूट जुड़ाव। हम अपनी परंपरा और स्वास्थ्य से जुड़े रहें। आप सभी को उगादी और गुड़ी पड़वा की बधाई।" दिग्गज क्रिकेटर लक्ष्मण ने उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और नवरेह की शुभकामनाएं देते हुए इसे 'विविधता में एकता का उत्सव' बताया।
उन्होंने लिखा, ''एक नया साल। कई परंपराएं। उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और सजिबु नोंगमा पानबा की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को नई शुरुआत और अनंत संभावनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



