Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sachin Tendulkar Reveals two predictions about Joe Root that came true sasy I knew at that very moment
जो रूट को लेकर सचिन तेंदुलकर की दो भविष्यवाणी हुईं सच, खुद किया खुलासा; बोले- मुझे पता था कि…

जो रूट को लेकर सचिन तेंदुलकर की दो भविष्यवाणी हुईं सच, खुद किया खुलासा; बोले- मुझे पता था कि…

संक्षेप:

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जो रूट को डेब्यू टेस्ट में देखने के बाद दो भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुईं। सचिन ने खुद इसका खुलासा किया है। रूट ने साल 2012 में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

Aug 25, 2025 06:27 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इंग्लैंड के लिए रनों का अंबार लगा चुके हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रूट के खाते में फिलहाल 158 टेस्ट में 13543 रन हैं जबकि सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट में 15921 रन जुटाए। रूट ने कई सालों तक इंग्लैंड की कप्तानी भी की। रूट को लेकर सचिन ने दो भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुईं। महान बल्लेबाज सचिन ने खुद इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने रूट को जब पहले मैच में देखा तो मुझे तभी पता चला गया था कि वह ना सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान बनेंगे बल्कि बड़े खिलाड़ी बनेंगे। बता दें कि रूट ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ किया था। उन्होंने नागपुर में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसकी पहली पारी में 73 और दूसरी पारी में नाबाद 20 रन बनाए।।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सचिन ने सोमवार को रेडिट पर फैंस के अनेक सवालों के जवाब दिए। उस दौरान एक यूजर ने सवाल पूछा, ''जो रूट के बारे में आपकी पहली राय क्या थी? वैसे, अब वह 13000 टेस्ट रन पूरे कर चुके हैं और आपके बाद दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपना पहला मैच आपके विरुद्ध खेला था।'' सचिन ने जवाब में कहा, ''13000 रनों का आंकड़ा पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और वह अभी भी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। जब मैंने रूट को 2012 में नागपुर में उनके पहले टेस्ट मैच के दौरान पहली बार देखा था तो मैंने अपने साथियों से कहा था कि वह इंग्लैंड के फ्यूचर कैप्टन को देख रहे हैं। मुझे जिस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वो था उनका विकेट का आकलन और स्ट्राइक रोटेट करना। मुझे उसी पल पता चल गया था कि वह एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे।''

ये भी पढ़ें:सचिन vs रूट; 158 टेस्ट मैचों के बाद कौन किससे आगे? हैरान कर देंगे आंकड़े

कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि 34 वर्षीय रूट आने वाले समय में सचिन का सर्वाधिक टेस्ट रनों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। वहीं, रूट ने पिछले महीने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में पूछे जाने पर 'बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल' को बताया था, ''यह ऐसा कुछ नहीं है जिसपर मैं ध्यान लगाऊंगा। इस तरह की चीजें खेलते हुए अपने आप हो जानी चाहिए।'' वह सचिन के प्रशंसक हैं। रूट ने 'सोनी लिव' पर सचिन के बारे में कहा था, ''वह खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने जो भी दबाव झेला और जो कुछ भी हासिल किया, वह अविश्वसनीय था।''

ये भी पढ़ें:क्या सचिन से बेहतर बल्लेबाज बन गए हैं रूट? माइकल वॉन ने दिया दो टूक जवाब

रूट ने अपने डेब्यू मैच को याद करते हुए कहा था, ''आपके सामने कोई ऐसा खिलाड़ी था जिसे आपने बचपन में खेलते देखा था और आप उनकी तरह खेलना चाहते थे और फिर आपको उसके खिलाफ खेलने का मौका भी मिल गया।’’ उन्होंने कहा, ''मेरा मतलब है कि उन्होंने (सचिन) मेरे जन्म से पहले ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर लिया था और फिर आप खुद को उनके खिलाफ टेस्ट मैच में खेलते हुए पाते हैं। तो यह अद्भुत था।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |