सचिन तेंदुलकर ने एरोप्लेन में खेला क्रिकेट, बहू सानिया चंडोक ने किया आउट; सारा तेंदुलकर ने पकड़ा कैच- VIDEO
सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बहू सानिया चंडोक और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ एरोप्लेन में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से इतना प्यार है कि उन्होंने अपनी सारी जिंदगी इस खेल को दे दी। 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले मास्टर ब्लास्टर ने 40 की उम्र तक क्रिकेट खेला। प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना भले ही सचिन ने छोड़ दिया हो, मगर क्रिकेट ने अभी उन्हें नहीं छोड़ा है। जब जहां मौका मिलता है वह बल्ला पकड़कर खेलना शुरू कर देते हैं। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आसमान की ऊंचाइयों में एरोप्लेन में अपनी बहू सानिया चंडोक और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। जी हां, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सचिन तेंदुलकर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एल्टीट्यूड जो भी हो, एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए।’ वीडियो में वह यही चीज करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि पहली गेंद पर सारा पित सचिन तेंदुलकर से आउट की अपील करती हैं। सचिन जवाब में कहते हैं कि तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी। अगर मैं तिरछे बल्ले से खेलूं तो ही तुम्हारे पास थोड़ा बहुत चांस है।
इस मौके पर चौका सानिया और सारा ने लगाया। पहली बार तो वह सफल नहीं हुईं, मगर दूसरी बार में सारा ने कैच पकड़ पापा को आउट किया। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर अब प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव नहीं है, मगर कभी कभी वह कुछ लीग्स में हिस्सा ले लेते हैं। वह अब 53 साल के हो गए हैं।
हालांकि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर लगातार हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्हें कुछ ही मुकाबले खेलने को मिले, जहां उन्होंने गेंद से अपनी काबिलियत दिखा।
मगर मुंबई टी20 लगी में वह धमाल मचा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी पहली फिफ्टी भी जड़ी और कुछ विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
उम्मीद है कि अर्जुन को आगामी आईपीएल सीजन में ज्यादा मौके मिले, ताकि वह अपनी प्रतिभा को दुनियाभर के सामने दिखा सकें।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च 2026 को बचपन की दोस्त और उद्यमी सानिया चंडोक को हुई थी। बता दें, सानिया चंडोक एक जानी-मानी उद्यमी हैं और औद्योगिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। वह प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


