मौजूदा दौर में सचिन तेंदुलकर के फेवरेट हैं ये तीन विदेशी बल्लेबाज, दो इंग्लैंड तो एक ऑस्ट्रेलिया से

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सचिन तेंदुलकर ने मौजूदा दौर के अपने तीन पसंदीदा विदेशी बल्लेबाजों के नाम बताए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के दो और ऑस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज का जिक्र किया।

Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो)

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर में अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। वह 100 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते प्लेयर हैं। ऐसे में सचिन जब अपने पसंदीदा बल्लेबाजों का जिक्र करें तो सभी का ध्यान जाना स्वाभाविक है। उन्होंने मौजूदा दौर के अपने तीन फेवरेट विदेशी बल्लेबाजों के नाम बताए हैं, जिनमें दो का ताल्लुक इंग्लैंड और एक का ऑस्ट्रेलिया से है। सचिन की फेवरेट लिस्ट में हैरी ब्रूक, जो रूट के अलावा स्टीव स्मिथ शामिल हैं। 27 वर्षीय ब्रूक इंग्लैंड की वनडे और टी20 के कप्तान हैं। उन्होंने 41 टेस्ट में 3610, 48 वनडे में 1782 और 71 टी20 इंटरनेशनल में 1702 रन बनाए हैं। वह फिलहाल आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 हैं।

टेस्ट में सचिन से इतने रन पीछे रूट

35 वर्षीय रूट इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 169 टेस्ट में 14278, 199 वनडे में 8010 और 32 T20I में 893 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के 37 वर्षीय बल्लेबाज स्मिथ ने 127 टेस्ट, 170 वनडे और 67 T20I खेले हैं, जिसमें क्रमश: 11003, 5800 और 1094 रन जुटाए। दरअसल, सचिन से मंगलवार (3 अक्टूबर) को रेडिट पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान पूछा गया कि मौजूदा समय के आपके पसंदीदा गैर-भारतीय बल्लेबाज कौन हैं? सचिन ने जवाब में कहा, ''हैरी ब्रूक, जो रूट और स्टीव स्मिथ।'' बता दें कि रूट टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन (200 टेस्ट में 15921) हैं। रूट को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 1644 रनों की जरूरत है।

'मुझे हमेशा अपनी पसंद की टीम…'

वहीं, सचिन ने सवाल-जवाब सेशन में अपने पसंदीदा कप्तानों के बारे में भी बताया। सचिन से एक यूजर ने सवाल किया कि भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने का आपका अनुभव कैसा रहा और आपके लिए इस रोल में ढलना कितना मुश्किल था? एक कप्तान के तौर पर आप टेम्बा बावुमा को कैसे रेट करेंगे, खासकर टेस्ट क्रिकेट में? साथ ही बताएं कि आपका पसंदीदा कप्तान कौन था जिसके अंडर खेले? सचिन ने जवाब में कहा, ''कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। हालांकि, मुझे हमेशा पूरी तरह से अपनी पसंद की टीम चुनने की आजादी नहीं थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) 1990 के दशक की तुलना में कहीं ज्यादा पेशेवर संगठन है। उस समय भारतीय क्रिकेट ने भी एक बहुत बुरे दौर का सामना किया था।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं टेम्बा बावुमा के जज्बे की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट को कुछ शानदार उपलब्धियां दिलाई हैं। साउथ अफ्रीका का आईसीसी खिताब जीतना वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात है। जहां तक ​​मेरे पसंदीदा कप्तान की बात है तो सौरव गांगुली और एमएस धोनी मेरी लिस्ट में निश्चित रूप से सबसे ऊपर होंगे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सचिन तेंदुलकर के फेवरेट हैं ये तीन विदेशी बल्लेबाज, एक से तो रिकॉर्ड को खतरा