अर्जुन तेंदुलकर की होने जा रही शादी, PM को न्योता देने पहुंची सचिन फैमिली
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी साल 2026 की सबसे चर्चित शादियों में से एक होने वाली है। सचिन तेंदुलकर ने खुद इस खास अवसर के लिए देश की दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अर्जुन की शादी का औपचारिक निमंत्रण कार्ड सौंपा।
सचिन तेंदुलकर मंगलवार को प्रधानमंत्री से मिले। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘’हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि हमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित करने का अवसर मिला। मोदी जी, आपके आशीर्वाद और युवा जोड़े के लिए आपकी विचारपूर्ण सलाह के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"
सचिन तेंदुलकर ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा, "पिछले साल फरवरी में, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने राष्ट्रपति भवन में बड़े स्नेह के साथ हमारी मेजबानी की थी। आज हमने राष्ट्रपति जी से मिलकर अर्जुन और सानिया की शादी के लिए उन्हें आमंत्रित करने के दौरान उन स्मृतियों को फिर से जीया। आपके स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, माननीय राष्ट्रपति जी।
पिछले साल दोनों की अगस्त में निजी समारोह में सगाई हुई थी। शादी में क्रिकेट जगत की चुनिंदा हस्तियां शिरकत करेंगी। दोनों परिवारों ने खास मेहमानों को न्योता देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया मुंबई के प्रसिद्ध कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं, जो ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन हैं।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





