सचिन तेंदुलकर की ‘शून्य’ वाली सलाह ने कैसे किया था जेमिमा का बेड़ा पार? अब किया खुलासा

Bhasha, मुंबई
Follow us on Google News
share

जेमिमा रोड्रिग्स का कहना है कि सचिन तेंदुलकर के एक फोन कॉल ने उन्हें एकाग्रता वापस पाने में मदद की, क्योंकि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा था, जिसके बाद वे भावुक थीं और उत्साहित भी। 

सचिन तेंदुलकर की ‘शून्य’ वाली सलाह ने कैसे किया था जेमिमा का बेड़ा पार? अब किया खुलासा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया है कि कैसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक फोन कॉल ने उन्हें एकाग्रता वापस पाने में मदद की। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में खेली गई अपनी यादगार पारी के बाद वह काफी भावुक और उत्साहित थीं। जेमिमा ने नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को पिछले साल नवी मुंबई में अपना पहला विश्व खिताब जीतने के रास्ते में दुनिया की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में मदद की। इस पारी के बाद उनकी बात सचिन सें हुई थी। इसके बारे में जेमिमा रोड्रिग्स ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खुलासा किया है।

जेमिमा ने 'जियो हॉटस्टार' से कहा, ''सचिन सर ने मेरे कोच प्रशांत शेट्टी को फोन किया। उन्होंने उनसे कहा कि वह मुझे बताएं कि वह समझते हैं कि पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत भारी रहे हैं, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलना, उन्हें हराने की खुशी, लेकिन उन्होंने मुझे याद दिलाया कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अब भी फाइनल जीतना है। उन्होंने कहा, 'उसे एक तरफ रखने की कोशिश करो और शून्य से शुरुआत करो'। उस संदेश ने मेरा मन शांत करने में काफी मदद की।''

जेमिमा ने आगे बताया, ''मैं समझ गई कि आपने पहले क्या किया है उससे आप अगला मैच नहीं जीत सकते। आपको हर मैच को एक नई शुरुआत के तौर पर लेना चाहिए। एक दिग्गज की उस सलाह ने फाइनल से पहले मुझे बहुत स्पष्टता दी।'' दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में शेफाली वर्मा (87 रन और 36 रन पर दो विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। सलामी बल्लेबाज शेफाली ने बताया कि उस समय उनके पिता की कही बातों ने उन्हें बहुत हिम्मत दी।

शेफाली ने कहा, ''फाइनल से पहले हमें दो दिन का आराम मिला था। मेरे पिता ने मुझे एक वॉयस नोट भेजा। उन्होंने कहा, 'बस कड़ी मेहनत करो। मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दो और ऐसा कुछ कर दिखाओ कि इतिहास में लिखा जाए कि शेफाली वर्मा ने भारत को विश्व कप जिताने में मदद की'। उस वॉयस नोट ने मेरे अंदर एक नई ऊर्जा भर दी। मुझे पता था कि मुझे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उनके और टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करना है। इसी बात ने मुझे मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित किया।'' मौजूदा एकदिवसीय विश्व चैंपियन भारत रविवार को बर्मिंघम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच की तैयारी कर रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।