इंग्लैंड में पहले T20I के लिए दिग्गज ने चुनी इंडिया की प्लेइंग 11, क्या वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए सबा करीम ने भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। इस टीम में क्या वैभव सूर्यवंशी को रखा गया है? ये जान लीजिए। 

Vaibhav Sooryavanshi

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर रहे सबा करीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच भारत को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेलना है। हालांकि, इससे पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैच भारत को आयरलैंड के खिलाफ खेलने हैं, लेकिन सबा करीम ने अगली सीरीज के लिए अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है। अब सवाल यह है कि इसमें उन्होंने किस-किस को रखा है और क्या वैभव सूर्यवंशी को जगह दी है? ये जान लीजिए।

सबा करीम ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी टीम का चयन किया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन करने वाली ओपनिंग जोड़ी यानी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को बरकरार रखा है। इस तरह वैभव सूर्यवंशी को उन्होंने पहले टी20 मैच के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स का दिल जीता था और उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया है।

पूर्व क्रिकेटर ने नंबर तीन पर ईशान किशन और नंबर चार पर नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर को चुना है। नंबर पांच के लिए उन्होंने उपकप्तान तिलक वर्मा को रखा है। वहीं, नंबर 6 पर फिनिशर शिवम दुबे को जगह दी है। सातवें नंबर के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रखा गया है, जो टी20 टीम के पूर्व कप्तान हैं। वहीं, गेंदबाजी में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा स्पेशलिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को रखा है, जो अभी आयरलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, इंग्लैंड सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए सबा करीम की टीम इंडिया प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

वैभव सूर्यवंशी के अलावा सबा करीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में प्रिंस यादव, सूर्यांश शेड्गे और रवि बिश्नोई को बाहर रखा है। प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, जबकि नितीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर शेडगे को टीम में जगह दी गई है। रवि बिश्नोई भी टीम में हैं, लेकिन उन्हें वरुण से आगे तरजीह नहीं दी जाएगी। वैभव को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। आयरलैंड में भी उनको चांस मिलने की संभावना कम है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।