Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़SA20 Commentary Team Dale Steyn and Eoin Morgan Robin Uthappa Set to Dissect SA20 Action
एसए20 की कमेंट्री टीम में शामिल हुए उथप्पा, स्टेन और मॉर्गन, 26 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

एसए20 की कमेंट्री टीम में शामिल हुए उथप्पा, स्टेन और मॉर्गन, 26 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

संक्षेप:

SA20 लीग ने घोषणा की है कि सीजन 4 के लिए उनकी ऑल-स्टार कमेंट्री टीम में तीन बड़े इंटरनेशनल नाम शामिल हो गए हैं। क्रिकेट के दिग्गज रॉबिन उथप्पा, डेल स्टेन, और इयोन मॉर्गन कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे।

Dec 09, 2025 06:37 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

भारत के पूर्व दिग्गज टी20 खिलाड़ी रोबिन उथप्पा, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन एसए20 लीग के आगामी सत्र के लिए कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। एसए20 का चौथा सत्र 26 दिसंबर से शुरू होगा जबकि फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा। भारत में एसए20 का प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। अपनी पीढ़ी के महानतम तेज गेंदबाजों में शामिल स्टेन और इंग्लैंड की 2019 एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम के कप्तान मोर्गन के जुड़ने से कमेंट्री टीम को और मजबूती मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले सत्र में भी इस लीग के कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे उथप्पा एसए20 लीग के साथ अपना जुड़़ाव जारी रखेंगे। मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कमेंट्री पैनल में शामिल अन्य सदस्य इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन, पूर्व प्रथम श्रेणी कमेंटेटर और दिग्गज क्रिकेट विशेषज्ञ मार्क निकोलस, टी20 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शामिल एबी डिविलियर्स और दक्षिण अफ्रीका के उनके हमवतन जेपी डुमिनी, एश्वेल प्रिंस, क्रिस मौरिस तथा वनर्न फिलेंडर हैं।

ये भी पढ़ें:हार्दिक तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, 100 के क्लब में पहुंचने के करीब

नताली जर्मानोस, एमपुमेलेलो म्बांगवा, कास नायडू, मार्क बूचर, निखिल उत्तमचंदानी, लेसेगो पू, मोत्शिदिसी मोहोनो और क्रिया गंगिया भी 34 मुकाबलों का विश्लेषण करते नजर आएंगे। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग में से एक एसए20 के मुकाबलों का आयोजन डरबन, जोहानिसबर्ग, केपटाउन, पार्ल, सेंचुरियन और गक्बेरहा में किया जाएगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |