मार्को यानसन ने सेमीफाइनल में ठोकी तूफानी फिफ्टी, टी20 वर्ल्ड कप में 16 साल बाद हुआ ये कारनामा

Mar 04, 2026 09:17 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑलराउंडर मार्को यानसन ने साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वह नाबाद लौटे। यानसन की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

मार्को यानसन ने सेमीफाइनल में ठोकी तूफानी फिफ्टी, टी20 वर्ल्ड कप में 16 साल बाद हुआ ये कारनामा

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे यानसन ने मुश्किल वक्त में तूफानी फिफ्टी ठोकी। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 30 गेंदों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। यानसन ने 19वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर पचासा पूरा किया। उन्होंने 27 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक है। यानसन ने उस वक्त मोर्चा संभाला, जब दक्षिण अफ्रीका 77 रन पर विकेट गंवाकर जूझ रहा था। उनकी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 169/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

टी20 वर्ल्ड कप में 16 साल बाद हुआ ये कारनामा

यानसन टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सातवें नंबर या उससे नीचे बैंटिंग के लिए आकर अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। टूर्नामेंट में 16 साल बाद ये कारनामा हुआ। यानसन से पहले माइकल हसी ने ऐसा किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज हसी ने साल 2010 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के विरुद्ध सेमीफाइनल में फिफ्टी जमाई थी। उन्होंने तब 24 गेंदों में नाबाद 60 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जिसमें तीन चौके और छह सिक्स शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 192 का टारगेट चेज करते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद बाकी रहते टारगेट चेज किया था।

T20 WC नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी (नंबर 7 या उससे नीचे)

24 गेंदों में 60* - माइकल हसी बनाम पाकिस्तान (2010)

30 गेंदों में 55* - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (2026)

17 गेंदों में 41* - मैथ्यू वेड बनाम पाकिस्तान (2021)

24 गेंदों में 35* - एंजेलो मैथ्यूज बनाम पाकिस्तान (2009)

10 गेंदों में 34* - कार्लोस ब्रैथवेट बनाम इंग्लैंड (2016)

यानसन और स्टब्स ने संकट में की अहम साझेदारी

मैच की बात करें तो यानसन के अलावा डेवाल्स ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) ने टिककर बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर साथ अफ्रीका को बैटिंग का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। कोल मैकॉन्ची ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक (10) और इसी ओवर की अगली गेंद रायन रिकलटन (शून्य) का शिकार किया। इसके बाद ब्रेविस और कप्तान एडेन मारक्रम (18) ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। आठवें ओवर में रचिन रवींद्र ने मारक्रम को आउट किया। 10वें ओवर में रवींद्र ने डेविड मिलर (6) को पवेलियन भेजा। अगले ही ओवर में जिमी नीशम ने ब्रेविस का शिकार किया। ब्रेविस ने 27 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। ऐसे संकट के समय यानसन और स्टब्स की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट लिए 73 रनों की पार्टनरशिप। 19वें ओवर की पहली गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने स्टब्स को बोल्ड किया। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौकों और एक छक्का जमाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।