क्या न्यूजीलैंड की T20 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री तय? ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की रूह कंपा देगा!

Mar 03, 2026 04:01 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से टक्कर होगी। साउथ अफ्रीका का आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

क्या न्यूजीलैंड की T20 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री तय? ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की रूह कंपा देगा!

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ंत होगी। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम का जारी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका से दूसरी बार सामना होगा। दोनों की जब शुरुआती चरण में अहमदाबाद में टक्कर हुई थी, तब एडेन मार्करम के नेतृत्व वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी थी। हालांकि, न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उसे फाइनल के टिकट का दावेदार माना जा रहा।

ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की रूह कंपा देगा

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट मैच में टक्कर होगी। दोनों टीमों ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में कुल तीन नॉकआउट मैच खेले हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा। साउथ अफ्रीका कभी न्यूजीलैंड से आईसीसी नॉकआउट मुकाबला नहीं जीत सका। दोनों टीमों में पहला आईसीसी नॉकआउट मैच साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में खेला गया था। यह क्वार्टर फाइनल था। न्यूजीलैंड ने ढाका में 221/8 का स्कोर बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 49 रनों से हराया। कीवी टीम की 2015 में वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत हुई थी। न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित मैच चार विकेट से जीता। दोनों टीम तीसरी बार आईसीसी नॉकआउट मैच में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टकराईं। तब न्यूजीलैंड ने 362/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद साउथ अफ्रीका को 50 रनों से रौंदा।

टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है?

न्यूजीलैंड का भले ही आईसीसी नॉकआउट मैचों में दबदबा रहा हो लेकिन उपविजेता साउथ अफ्रीका का T20I रिकॉर्ड अच्छा है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आपस में 19 मैच खेले हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने 12 मकाबलों में विजयी परचम फहराया जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ बार जीत नसीब हुई। साउथ अफ्रीका मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय है। उसने लगातार सात मुकाबले जीते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड टीम सेमीफाइनल में भारत में खेलने के अनुभव का फायदा उठाने की फिराक में होगी। न्यूजीलैंड की टीम इस साल की शुरुआत से भारत में है। कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी।

'पिछले दो महीनों में भारत में काफी समय बिताया'

न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने हाल ही में कहा, ''हम इस मुकाबले का इंतजार कर रहे है। हम मैच के दौरान छोटे-छोटे पलों को भुनाने के बारे में बात करते है और हमें उम्मीद है कि हम कुछ दिनों के बाद खेले जाने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।'' मिचेल ने कहा कि टीम भारत में खेलने के अनुभव से फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उन्होंने श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण के मैचों को खेलने के बाद यहां वापसी पर कहा, ''हमने पिछले दो महीनों में भारत में काफी समय बिताया है और हमें अंदाजा है कि यहां कैसी परिस्थितियां मिलेंगी। श्रीलंका में पिछले पखवाड़े जो हालात थे, उनसे यह अलग होगा, लेकिन खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों की तैयारी पर भरोसा करेंगे।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।