SA vs AFG Highlight ICC T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच आज यानी बुधवार, 11 फरवरी को अहमदाबाज के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में दूसरे सुपर ओवर में 4 रनों से हरा दिया।
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने करो या मरो के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी 187 रन बनाए। गुरबाज ने शानदार 84 रनों की पारी खेली। मैच टाई हो गया जिसका रिजल्ट सुपर ओवर में निकलना था, लेकिन पहले सुपर ओवर में रिजल्ट नहीं निकला वह भी टाई हो गया। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने भी बना लिया। हालांकि, दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने एक ओवर में 23 रन बना दिए जिसे अफगानिस्तान की टीम आखिरी गेंद पर नहीं बना सकी और मुकाबला 4 रनों से हार गई। यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा, हालांकि, इस हार के साथ ही विश्व कप में अफगानिस्तान के आगे जाने की संभावनाएं कम हो गई हैं।
साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 188 रनों का टारगेट रखा है। 12 रन पर कप्तान एडन मारक्रम का विकेट गिरने के बाद क्विंटन डी कॉक और रायन रिकल्टन ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को संभाला। डी कॉक ने 59 तो रिकल्टन ने 61 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका थोड़ा लड़खड़ाया, मगर अंत में वह 187 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। राशिद खान ने 2 तो अजमतुल्ला उमरजई ने 3 विकेट लिए। अफगानिस्तान ने भी 187 रन बना लिए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
AFG Live Score: 187-10 (19.4 ओवर)
RSA 187-6 (20)
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका 4 रनों से जीता।
पहला सुपर ओवर 17-17, दूसरा सुपर ओवर 23-19
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
11 Feb 2026, 03:22:21 PM IST
SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से हराया
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज गेंदबाजी पर आए जिन्हें एक ओवर में 24 रन बचाने थे। उन्होंने पहली दो गेंदे डॉट डाली और मोहम्मद नबी को आउट भी कर दिया। लेकिन उसके बाद गुरबाज ने 3 गेंदों में लगातार 3 छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी तभी महाराज ने वाइड गेंद डाल दी। अब टाई के लिए चार रन और जीत के लिए पांच रनों की दरकार थी लेकिन महाराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुरबाज को कवर पाइंट पर कैच आउट करा दिया और दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबला 4 रनों से जीत लिया। सुपर ओवर बॉल दर बॉल- 0, w, 6, 6, 6, wide, w
11 Feb 2026, 03:13:45 PM IST
SA vs AFG Live Score: महाराज ने नबी को किया आउट
केशव महाराज गेंदबाजी पर। नबी को दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। अब दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब।
11 Feb 2026, 03:09:22 PM IST
SA vs AFG Live Score: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाए 23 रन
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर और स्टब्स बल्लेबाजी के लिए उतरे। उनका सामना उमरजई से हुआ। जिनके एक ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 23 रन ठोक दिए। गेंद दर गेंद विवरण- 6, 1, 2, 6, 6, 2
11 Feb 2026, 03:03:13 PM IST
SA vs AFG Live Score: दूसरा सुपर ओवर शुरू
दक्षिण अफ्रीका 2 गेदों में 7 रन बना चुका है।
11 Feb 2026, 02:59:55 PM IST
SA vs AFG Live Score: सुपर ओवर भी हुआ टाई, अब दूसरा सुपर ओवर
SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सुपर ओवर के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी के लिए उतरे। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी का मोर्चा संभाला फजलहक फारूकी ने। मिलर ने पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर ब्रेविस ने शानदार छक्का जड़ा। लेकिन तीसरी गेंद पर फारूकी ने ब्रेविस को पवैलियन लौटा दिया। विकेटकीपर ने उनका कैच दौड़कर पकड़ा। ब्रेविस के बाद स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने आते ही चौके से अपना खाता खोला। उसके बाद पांचवीं गेद पर फारूकी ने फिर वापसी की और डॉट फेंकी। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी गेंद में 7 रन की जरूरत थी। स्टब्स ने आखिरी गेंद में छक्का जड़कर मैच को दूसरे सुपर ओवर में भेज दिया। सुपर ओवर में गेंद दर गेंद रन- 1.6.W.4.0.6 (कुल 17 रन)
11 Feb 2026, 02:46:06 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में बनाए 17 रन
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की तरफ से सुपर ओवर में गुरबाज और अजमत उमरजई बल्लेबाजी के लिए आए। गुरबाज ने स्ट्राइक ली और शानदार शुरुआत की। लुंगी एंगिडी के सुपर ओवर की पहली दो गेंदों पर पहले चौका और फिर छक्का जड़ा। तीसरे और चौथे पर अफगानिस्तान को सिंगल मिला। पांचवें गेंद पर उमरजई ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। इस तरह सुपर ओवर में अफगानिस्तान से 17 रन बनाए हैं। सुपर ओवर में स्कोर- 4.6. 1. 1.4.1
11 Feb 2026, 02:36:10 PM IST
SA vs AFG Live Score: सुपर ओवर में पहुंचा मैच
SA vs AFG Live Score: 20वां ओवर बहुत ही नाटकीय रहा। तब अफगानिस्तान को जीत के लिए 6 गेंदों में 13 रन चाहिए थे। कगिसो रबाडा ने आखिरी ओवर में 2 नो बॉल और 1 वाइड दिया। इस ओवर में नूर ने एक छक्का भी लगाया। अफगानिस्तान की आखिरी जोड़ी ने दो रन दौड़कर जीत की कोशिश की लेकिन इस सिलसिले में रन आउट हुआ और पूरी टीम 187 रन पर ऑलआउट हो गई। अब मैच सुपर ओवर में पहुंच गया है।
11 Feb 2026, 02:28:43 PM IST
SA vs AFG Live Score: 19वें ओवर में अफगानिस्तान को दोहरे झटके
SA vs AFG Live Score: 19वें ओवर में अफगानिस्तान ने 11 रन बनाए लेकिन उसके 2 विकेट भी गिर गए। राशिद खान जहां कैच आउट हुए वहीं मुजीब उर रहमान रन आउट हुए।
11 Feb 2026, 02:19:58 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को जीत के लिए चाहिए 12 गेंद में 24 रन
अफगानिस्तान को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 24 रन की जरूरत है। 18वें ओवर में उसे तब तगड़ा झटका लगा जब उमरजई सिक्स मारने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच थमा बैठे।
11 Feb 2026, 02:16:35 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने नहीं छोड़ी है उम्मीद
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 3 ओवर में 30 रन की जरूरत है। अजमतुल्लाह ओमरजई 17 रन और राशिद खान 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 Feb 2026, 02:09:09 PM IST
SA vs AFG Live Score: नबी लौटे पवेलियन
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को नबी के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा है। जॉर्ज लिंडा को सफलता मिली। अफगानिस्तान को अब 24 गेंदों पर 41 रनों की दरकार है।
11 Feb 2026, 02:08:16 PM IST
SA vs AFG Live Score: दरवेश रसूली हुए रन आउट
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को 5वां झटका रसूल के रूप में लगा है जो रन आउट हुए। एक बार फिर इस मैच में एक ओवर में दो विकेट गिरे हैं। मैच फिर बराबरी पर आ खड़ा हुआ है।
11 Feb 2026, 01:47:52 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, गुरबाज हुए आउट
SA vs AFG Live Score: रहमानुल्लाह गुरबाज 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। 121 के स्कोर पर अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा है। अफगानिस्तान को अब 44 गेंदों पर 67 रनों की दरकार है।
11 Feb 2026, 01:26:25 PM IST
SA vs AFG Live Score: गुरबाज ने जड़ी फिफ्टी
SA vs AFG Live Score: गुरबाज अकेले अफगानिस्तान के लिए लड़ाई करते दिख रहे हैं। 26 गेंदों पर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। वह 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
11 Feb 2026, 01:17:15 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान लड़खड़ाया, लगा तीसरा झटका
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को सेदिकुल्लाह अटल के रूप में तीसरा झटका लगा है। तूफानी शुरुआत के बाद अफगानिस्तान लड़खड़ा गया है। रबाडा को सफलता मिली।
11 Feb 2026, 01:11:45 PM IST
SA vs AFG Live Score: लुंगी एनगिडी ने पटला मैच
SA vs AFG Live Score: लुंगी एनगिडी ने एक ही ओवर में फिर मैच पलट दिया है। जादरान के बाद गुलबदीन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पांचवें ओवर में यह दूसरी सफलता है।
11 Feb 2026, 01:09:35 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका
SA vs AFG Live Score: 188 के टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को पहला झटका 51 के स्कोर पर लगा है। लुंगी एनगिडी ने इब्राहिम जादरान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अब गुलबदीन नईब आए हैं।
11 Feb 2026, 01:07:06 PM IST
SA vs AFG Live Score: 4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 50/0
SA vs AFG Live Score: 4 ओवर में ही अफगानिस्तान ने 50 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। गुरबाज और जादरान की जोड़ी तबाही मचा रही है।
11 Feb 2026, 01:03:20 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की तूफानी शुरुआत
SA vs AFG Live Score: 188 के टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की तूफानी शुरुआत हुई है। 3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 33 बिना किसी नुकसान के है। गुरबाज शानदार बैटिंग कर रहे हैं। वह 13 गेंदों पर 25 रन बना चुके हैं।
11 Feb 2026, 12:33:41 PM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को जीत के लिए मिला 188 का टारगेट
SA vs AFG Live Score: डेविड मिलर और मार्को जेनसन साउथ अफ्रीका की पारी को समाप्त करने में कामयाब रहे। अफगानिस्तान ने मैच में अच्छी वापसी की और साउथ अफ्रीका को 200 के पार जाने से रोका।
11 Feb 2026, 12:22:32 PM IST
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका को 5वां झटका
SA vs AFG Live Score: उमरजई ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दे दिया है। यह 18वें ओवर में दूसरी सफलता है।
11 Feb 2026, 12:18:12 PM IST
SA vs AFG Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस हुए आउट
SA vs AFG Live Score: अजमतउल्लाह उमरजई ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दे दिया है। अचानक साउथ अफ्रीका के रनों की रफ्तार रुक गई है। अफगानिस्तान शिकंजा कस रहा है।
11 Feb 2026, 11:59:23 AM IST
SA vs AFG Live Score: राशिद खान ने कराया अफगानिस्तान का कमबैक
SA vs AFG Live Score: राशिद खान ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर रायन रिकल्टन को आउट कर अफगानिस्तान की मैच में वापसी करवा दी है। एक ओवर में उन्होंने दोनों ही सेट बल्लेबाजों को आउट कर दिया है।
11 Feb 2026, 11:55:03 AM IST
SA vs AFG Live Score: राशिद खान को मिली सफलता
SA vs AFG Live Score: राशिद खान ने 13वें ओवर में खतरनाक दिख रहे क्विंटन डी कॉक को फंसाया। शॉट पिच गेंद पर पुल शॉट मारते हुए डिकॉक मिड विकेट की दिशा में आउट हुए।
11 Feb 2026, 11:49:16 AM IST
SA vs AFG Live Score: क्विंटन डी कॉक और रायन रिकल्टन के बीच शतकीय साझेदारी
SA vs AFG Live Score: एडन मारक्रम के आउट होने के बाद क्विंटन डी कॉक और रायन रिकल्टन ने साउथ अफ्रीका को संभाला है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है।
11 Feb 2026, 11:41:49 AM IST
SA vs AFG Live Score: रायन रिकल्टन ने खोले हाथ
SA vs AFG Live Score: रायन रिकल्टन ने 10वें ओवर में नूर अहमद को जमकर धोया। इस ओवर में उन्होंने दो चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के लगाए। रिकल्टन 44 तो डी कॉक 48 रन बनाकर क्रीज पर।
11 Feb 2026, 11:32:46 AM IST
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार
SA vs AFG Live Score: क्विंटन डी कॉक ने रनों की रफ्तार बढ़ाई है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। उनका साथ रायन रिकल्टन दे रहे हैं।
11 Feb 2026, 11:18:18 AM IST
SA vs AFG Live Score: डी कॉक ने लगाया पहला छक्का
SA vs AFG Live Score: मुजीब उर रहमान के चौथे ओवर में क्विंटन डी कॉक ने डीप मिड विकेट की दिशा में पारी का पहला छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्हें चौका भी मिला।
11 Feb 2026, 11:14:04 AM IST
SA vs AFG Live Score: मारक्रम हुए आउट
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका को पहला झटका 12 के स्कोर पर तीसरे ओवर में लगा है। फजलहक की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह गेंद को हवा में मार बैठे। मिड ऑफ पर खड़े मोहम्मद नबी ने हाई कैच पकड़ा। मारक्रम ने 5 रन बनाए।
11 Feb 2026, 11:06:45 AM IST
SA vs AFG Live Score: मारक्रम ने चौके के साथ खोला खाता
SA vs AFG Live Score: फजलहक फारूकी ने पहले ओवर की पहली पांच डॉट गेंदें डाली, मगर आखिरी गेंद पर वह मारक्रम को रूम दे बैठे, जिसका फायदा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने उठाते हुए शानदार चौका लगाया। इसी के साथ अफ्रीका का खाता भी खुला। दूसरा ओवर मुजीब उर रहमान डाल रहे हैं।
11 Feb 2026, 11:02:27 AM IST
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका की पारी का हुआ आगाज
SA vs AFG Live Score: क्विंटन डी कॉक और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। पहली ओवर फजलहक फारूकी डाल रहे हैं।
11 Feb 2026, 10:59:05 AM IST
SA vs AFG Live Score: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर
SA vs AFG Live Score: राष्ट्रगान के लिए साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें मैदान पर उतर चुकी है। कुछ ही देर में लाइव एक्शन शुरू होगा।
11 Feb 2026, 10:46:56 AM IST
SA vs AFG Live Score: 11 बजे शुरू होगा मैच
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान मुकाबले का टॉस हो चुका है। मैच भारतीय समयानुसार 11 बजे शुरू होगा।
11 Feb 2026, 10:39:26 AM IST
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है।
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
11 Feb 2026, 10:19:25 AM IST
SA vs AFG Live Score: क्विंटन डी कॉक के पास इतिहास रचने का मौका
SA vs AFG Live Score: क्विंटन डी कॉक 3000 T20I रन तक पहुंचने वाले पहले साउथ अफ्रीका बैट्समैन बनने से 61 रन दूर हैं।
11 Feb 2026, 10:07:12 AM IST
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान हेड टू हेड
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान हेड टू हेड की बात करें तो आज तक टी20 में अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका को नहीं हरा पाया है। दोनों के बीच अभी तक तीन मैच खेले गए हैं और तीनों बार अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार अफगानिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हराया था।
11 Feb 2026, 10:05:04 AM IST
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका संभावित XI
SA vs AFG Live Score: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी