गौतम गंभीर की वजह से टीम इंडिया से अलग होना चाहता है ये कोच, बताई ये बड़ी वजह

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे भारतीय टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर ने उनसे एक वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। आईए जानते हैं पूरा मामला

Gautam Gambhir

भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई है जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) टी दिलीप की जगह उन्हें टीम के साथ रखना चाहता है। दिलीप का प्रदर्शन पिछले एक साल में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हालांकि डोएशे को अब तक रिलीज नहीं किया गया है लेकिन नीदरलैंड के पूर्व कप्तान आईपीएल में लौटना चाहते हैं और उन्होंने एक फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत भी की है। माना जाता है कि जब मुख्य कोच गौतम गंभीर (जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में डोएशे के साथ काम किया था) की जबरदस्त सिफारिश पर डोएशे को टीम से जोड़ा गया था तो उनसे स्पेशलिस्ट फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी का वादा किया गया था लेकिन दो साल बाद भी यह मामला सुलझ नहीं पाया है।

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''आपके पास बल्लेबाजी कोच के तौर पर (सितांशु) कोटक हैं और खुद गौती (गंभीर) भी बल्लेबाजों को देखते हैं। मोर्ने (मोर्कल) तेज गेंदबाजों के प्रभारी हैं और साईराज (बहुतुले) स्पिनरों को देखते हैं। जब टेंडो (डोएशे) को टीम में लाया गया था तो उनसे फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी का वादा किया गया था।''

उन्होंने कहा, ''दिलीप को अभिषेक नायर (सहायक कोच), सोहम देसाई (स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच) और अरुण कनाडे (मालिशिया) के साथ 2025 चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद हटाया जाना था।''

सूत्र ने कहा, ''हालांकि दिलीप के लिए एक सीनियर खिलाड़ी की जबरदस्त सिफारिश आई और दिलीप को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया जबकि टेंडो के पास असल में कोई खास भूमिका नहीं थी।''

उन्होंने कहा, ''वह एक शानदार कोच हैं लेकिन दिलीप के वहां होने की वजह से उनका इस्तेमाल नहीं हो पाया।''

अब यह इस बात पर निर्भर करेगा कि डोएशे को रुकने के लिए क्या मुख्य कोच गंभीर मना पाते हैं या नहीं क्योंकि न कोच के तौर पर दिलीप उनकी पहली पसंद नहीं थे।

ब्रिटेन दौरे पर टी20 मुकाबलों के दौरान भारतीय टीम का फील्डिंग बहुत ही खराब रहा। दिलीप का एक साल का सेवा विस्तार पहले ही पूरा हो चुका है और अगर उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए वापस लाया जाता है तो यह हैरानी की बात होगी।

अगर डोएशे को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाता है तो बीसीसीआई के पास फिलहाल दिलीप के साथ ही काम जारी रखने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा।

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है। पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गौतम गंभीर की वजह से टीम इंडिया से अलग होना चाहता है ये कोच, बताई ये बड़ी वजह