भारतीय टीम से बाहर ऋतुराज गायकवाड़ को मिला रिवार्ड, इस टीम के बने कप्तान
Ruturaj gaikwad to captain west zone in duleep trophy: भारतीय टीम से बाहर चले रहे युवा बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को 23 अगस्त से बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है।

Ruturaj gaikwad to captain west zone in duleep trophy: भारत और महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को 23 अगस्त से बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि शम्श मुलानी उप कप्तान होंगे।
मुंबई के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल दो में पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला 23 से 26 अगस्त के बीच उत्तर क्षेत्र से होगा। दलीप ट्रॉफी में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। इनमें फाइनल भी शामिल है जो छह से 10 सितंबर तक खेला जाएगा। पृथ्वी साव भी पश्चिम क्षेत्र की टीम में शामिल हैं, जो पिछले साल मुंबई से महाराष्ट्र चले गए थे। सरफराज खान और मुशीर खान को भी टीम में जगह दी गई है।
टीम इस प्रकार है:
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान, महाराष्ट्र), शम्स मुलानी (उपकप्तान, मुंबई), पृथ्वी साव (महाराष्ट्र), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), उर्विल पटेल (विकेटकीपर, गुजरात), शिवालिक शर्मा (बड़ौदा), मुशीर खान (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), जयमीत पटेल (गुजरात), सिद्धार्थ देसाई (गुजरात), तनुष कोटियन (मुंबई), तुषार देशपांडे (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), अतीत सेठ (बड़ौदा), मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र)।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऋतुराज गायकवाड़
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए ना तो उन्हें टी-20 टीम में शामिल किया गया और ना ही वनडे सीरीज में शामिल किया गया। हालांकि, लिस्ट ए क्रिकेट में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए ट्राई नेशन सीरीज में उन्हें जगह दी गई थी। वहां ऋतुराज ने अच्छा प्रदर्शन किया था। घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए दो फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक शिरकत नहीं की है। उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 9 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 228 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 23 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 20 पारियों में 39.56 की औसत से 633 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक और 1 शतक निकला है। ऋतुराज गायकवाड़ ने वनडे क्रिकेट में 1 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान भारतीय टीम के लिए जगह डिजर्व करते हैं ऐसा कई क्रिकेट पंडित भी कह चुके हैं। प्रशंसक भी ऐसी बातें करते हैं।



