वनडे सीरीज में विराट कोहली की जगह ले सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार के लिए भी खुलेंगे रास्ते
चोटिल विराट कोहली के स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलने की उम्मीद है। वह इस समय इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं, अगर वह भारतीय टीम में आते हैं, तो रजत पाटीदार को ट्राई सीरीज में मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम अगले सप्ताह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है। हालांकि अफगानिस्तान का दौरा शुरू होने से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और इस वजह से स्क्वॉड में बदलाव होना तय है। रिपोर्ट के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड़ को विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिल सकती है। उनके बाहर हो जाने से आगामी वनडे सीरीज की चमक भी फीकी पड़ गई है। पूर्व कप्तान को करीब दो सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी गई और अब वह इंग्लैंड सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ऋतुराज को मिल सकती है एंट्री
आईपीएल 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना करने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ा मौका मिल सकता है। उनको हाल ही में इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल किया गया। वह रियान पराग की जगह टीम से जुड़े हैं, जोकि आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे। ऋतुराज अगर भारतीय टीम में आते हैं तो इससे रजत पाटीदार के लिए इंडिया ए के दरवाजे खुल जाएंगे। रजत पाटीदार के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम हाल ही में दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी है।
इंडिया ए, श्रीलंका और अफगानिस्तान ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज होनी है। कोहली को रविवार को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल के दौरान चोट लगी थी। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मैच जीत कर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था।
विराट कोहली की कमी भारत को आगामी वनडे सीरीज में खलेगी। क्योंकि उन्होंने पिछले 18 महीने में वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पूर्व कप्तान ने 2025 में 13 मैचों में 651 रन बनाए और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक भी लगाए। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 में खेले गए वनडे सीरीज में तीन मैचों में 240 रन बनाए। जिसमें एक शतक और अर्धशतक शामिल है। स्कैन से पता चला है कि उनकी 'डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन' (घुटने के पीछे की मांसपेशियां) फट गई है। 'डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन' का फटना मांसपेशियों से जुड़ी एक दुर्लभ चोट है जो नसों के उस जाल को प्रभावित करती है जो घुटने के ठीक नीचे मांसपेशियों को पिंडली की हड्डी के अंदरूनी हिस्से से जोड़ती है।
गायकवाड़ का नाम उनकी उपलब्धता और हालिया वनडे फॉर्म की वजह से आगे आया है। चेन्नई के कप्तान को रियान पराग की जगह इंडिया ए में रखा गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता कोहली की जगह उनको सीधे सीनियर टीम में शामिल करना चाहते हैं। ऋतुराज का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में उनके शतक ने सबका ध्यान खींचा था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



