ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, नंबर-1 भारतीय बनने से अब कितने दूर?

ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, नंबर-1 भारतीय बनने से अब कितने दूर?

संक्षेप:

ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने लिस्ट ए में बतौर भारतीय सबसे बेहतरीन औसत के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Nov 14, 2025 12:10 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खूब बोला। उन्होंने गुरुवार, 13 नवंबर को हुए 3 मैच की अनौपचारिक वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 117 रनों की पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह गायकवाड़ के लिस्ट ए करियर का 17वां शतक था। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, यह रिकॉर्ड है लिस्ट ए में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का। गायकवाड़ का इस शतक के बाद औसत 56.93 का हो गया है, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ औसत है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
जसप्रीत बुमराह ने बिखेरी गिल्लियां तो टूट गया अश्विन का ये गजब का रिकॉर्ड

विराट कोहली के लिस्ट ए करियर की बात करें तो अभी तक उन्होंने खेले 339 मैचों की 326 पारियों में 56.66 की औसत के साथ 15697 रन बनाए हैं। उनके नाम 55 शतक और 83 अर्धशतक भी हैं।

वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 87 मैचों की 84 पारियों में उनसे अधिक 56.93 की औसत के साथ 4441 रन बनाए हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय चेतेश्वर पुजारा हैं, जिनके नाम लिस्ट ए में 57.01 से रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने लिस्ट ए में 130 मैचों की 127 पारियों में 5759 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
गिल-गंभीर ने चुनी ऐसी XI, जिससे टूटा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का 93 साल का रिकॉर्ड

बता दें, लिस्ट ए में इंटरनेशनल वनडे के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में खेले गए 50 ओवर के मैचों को भी शामिल किया जाता है।

वहीं बात लिस्ट ए में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन के नाम है। उन्होंने 57.86 की औसत के साथ अपने करियर में 15103 रन बनाए हैं।

बात इंडिया ए वर्सेस साउथ अफ्रीका ए मैच की करें तो, साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 286 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए गायकवाड़ ने शतक तो जरूर जड़ा, मगर कोई अन्य बल्लेबाज 40 रन भी नहीं बना पाया। भारत ने इस मैच को आखिरी ओवर में 4 विकेट शेष रहते जीता।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |