Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rubin Harmann replaces injured Dewald Brevis in South Africa's ODI squad for Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे के लिए चोटिल ब्रेविस की जगह हरमन दक्षिण अफ्रीकी टीम में

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे के लिए चोटिल ब्रेविस की जगह हरमन दक्षिण अफ्रीकी टीम में

संक्षेप: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों के लिए को चोटिल डेवाल्ड ब्रेविस के रीप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। ब्रेविस की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रुबिन हरमन को टीम में शामिल किया है।

Thu, 6 Nov 2025 02:30 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बृहस्पतिवार को चोटिल डेवाल्ड ब्रेविस की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रुबिन हरमन को टीम में शामिल किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लाहौर में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लगा बैठे ब्रेविस दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ ही रहेंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारत के दो टेस्ट मैच के दौरे की तैयारी करेंगे।

हरमन दक्षिण अफ्रीका की ‘ए’ टीम का हिस्सा थे जो अभी भारत ‘ए’ के ​​खिलाफ दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक बनाया था जिसे मेजबान टीम ने तीन विकेट से जीता था।

दक्षिण अफ्रीका के लिए 28 साल के हरमन ने छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अभी तक उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में पदार्पण नहीं किया है।

पाकिस्तान दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम में पहले से ही कप्तान एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा, तेंबा बावुमा, केशव महाराज, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएट्जी, रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे कई मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं।

पाकिस्तान तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-0 से आगे है। उसने पहला मैच दो विकेट से जीता था। दूसरा और तीसरा एकदिवसीय क्रमश: छह और आठ नवंबर को फैसलाबाद में है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |