RR vs SRH Highlights: वैभव सूर्यवंशी का शतक गया बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का 'चौका'

RR vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को जयपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दी। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शतक लगाया था। हैदराबाद की जारी सीजन में ये लगातार चौथी जीत है।

RR vs SRH Highlights: वैभव सूर्यवंशी का शतक गया बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का 'चौका'

RR vs SRH LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

SRH Score: 229/5 (18.3)

RR Score: 228/6 (20)

RR vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की मदद से पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 9 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 229 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 74 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 103 रन बनाए। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा। हेड 5 गेंद में 6 रन ही बना सके। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 132 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 29 गेंद में 57 और ईशान किशन 31 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए। नितीश रेड्डी ने 18 गेंद में 36 और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंद में 29 रन की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी और वैभव ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 35 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में 103 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और 12 छक्के लगाए। रियान पराग 9 गेंद में सात रन ही बना सके। हेटमायर 11 और फरेरा 33 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो, जबकि पैट कमिंस, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन और नीतिश कुमार रेड्डी ने एक एक विकेट झटका।

राजस्थान-हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

आज के आईपीएल मैच

आईपीएल 2026 में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। जबकि दिन का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर में हो रहा है।

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कमिंस आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रहे हैं और पिछले साल दिसंबर के बाद से यह उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच है, तब वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में खेले थे। पीठ की समस्या के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा था, जिससे आईपीएल में उनकी भागीदारी में भी देरी हुई। कमिंस ने दिलशान मदुशंका की जगह ली, वहीं प्रफुल हिंगे को हर्ष दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया।

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराया

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 5 विकेट से हराया। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 9 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। ईशान किशन ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शतक लगाया था।

Share

RR vs SRH LIVE Score: हेनरिक क्लासेन भी लौटे पवेलियन

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 24 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बृजेश ने अपने एक ही ओवर में नितीश और क्लासेन को पवेलियन भेजा।

Share

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 18वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। नितीश रेड्डी 18 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद को जीत के लिए 9 रन चाहिए।

Share

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में बनाए 190 रन

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 27 गेंद में 39 रन चाहिए। नितीश रेड्डी 13 गेंद में 21 और हेनरिक क्लासेन 18 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: ईशान किशन भी लौटे पवेलियन

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन 31 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें कैच आउट करवाया।

Share

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 10वें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 29 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

Share

RR vs SRH LIVE Score: ईशान किशन ने भी जड़ा अर्धशतक

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने लगाई फिफ्टी

RR vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने शनिवार को राजस्थान के खिलाफ 24 गेंद में अर्धशतक लगाया। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया।

Share

RR vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 89 रन

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 89 रन बनाए हैं। ईशान किशन 14 गेंद में 35 और अभिषेक शर्मा 17 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। बृजेश के ओवर में किशन ने 4 चौके लगाए।

Share

RR vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने पूरे किए 50 रन

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने चौथे ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक शर्मा को 10 के स्कोर पर हेटमायर ने जीवनदान दिया। हैदराबाद ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी मैदान से बाहर गए

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा है।

Share

RR vs SRH LIVE Score: जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को किया आउट

RR vs SRH LIVE Score: तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। हेड 5 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल ने पहली गेंद पर हेड का कैच छोड़ा लेकिन पांचवीं गेंद पर उनका शानदार कैच लपका। हेड ने 5 गेंद में 6 रन बनाए।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को दिया 229 रनों का टारगेट

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में विकेट खोकर 228 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 103 रन की पारी खेली।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौटी

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान ने 19वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया है। डोनोवन फरेरा 16 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मलिंगा ने उनका आउट किया। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान ने 18 ओवर में बनाए 213 रन

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। हेटमायर 4 और फरेरा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान पैट कमिंस ने 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया।

Share

RR vs SRH LIVE Score: रियान पराग का बल्ला नहीं चला

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग 9 गेंद में सात रन ही बना सके। पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। राजस्थान ने चार विकेट गंवा दिए हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी शतक बनाकर हुए आउट

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और 12 छक्के लगाए। साकिब हुसैन ने उन्हें आउट किया।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज जुरेल 35 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। नितीश रेड्डी ने उन्हें आउट किया.

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पूरे किए 100 रन

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 10वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ध्रुव जुरेल 23 गेंद में 25 और वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंद में 77 रन बनाए हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: वैभव-जुरेल के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी

RR vs SRH LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। राजस्थान ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 95 रन बनाए हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बनाए 76 रन

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 6 ओवर में एक विकेट खोकर 76 रन बनाए हैं। ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 14 और वैभव सूर्यवंशी 16 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 8 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ईशान मलिंगा ने उन्हें आउट किया।

Share

RR vs SRH LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने कमिंस की पहली गेंद पर लगाया छक्का

RR vs SRH LIVE Score: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया है। जारी सीजन में वैभव हर बड़े गेंदबाज के खिलाफ बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आए हैं।

Share

RR vs SRH LIVE Score: वैभव ने पहले ओवर में जड़े 4 छक्के

RR vs SRH LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर में 4 छक्के जड़ दिए हैं। प्रफुल के ओवर में वैभव ने अंतिम 4 गेंदों पर चार छक्के जड़े।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

RR vs SRH LIVE Score: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

Share

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

RR vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

Share

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share

RR vs SRH LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स टीम

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

Share

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद

RR vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद: इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

Share

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

RR vs SRH LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटRR vs SRH Highlights: वैभव सूर्यवंशी का शतक गया बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का 'चौका'