RCB भी नहीं रोक सका राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, IPL 2026 में लगाया जीत का 'चौका'

Apr 11, 2026 12:43 am ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में लगातार चौथी जीत हासिल की। राजस्थान ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हराया।

RCB भी नहीं रोक सका राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ, IPL 2026 में लगाया जीत का 'चौका'

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान की टीम टूर्नामेंट में ये लगातार चौथी जीत है, जबकि बेंगलुरु को जारी सीजन में पहली हार मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी और फिर ध्रुव जुरेल की दमदार पारी की बदौलत 12 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। राजस्थान ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। यशस्वी ने 8 गेंद में 13 रन बनाए। हालांकि दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी ने आक्रमक बैटिंग जारी रखी और सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 108 रन जोड़े। वैभव 26 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और सात छक्के लगाए। वैभव के आउट होते ही शिमरन हेटमायर भी बिना खाता खोले आउट हो गए। ये दोनों विकेट क्रुणाल पांड्या ने लिए। कप्तान रियान पराग 5 गेंद में तीन रन ही बना सके। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 43 गेंद में 81 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के लगाए। वह नाबाद लौटे। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 25 गेंद में 24 रन बनाए।

राजस्थान ने लगातार चौथा मैच जीता

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला जीता है। राजस्थान ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। दूसरे मैच में रियान पराग की टीम ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से मात दी। तीसरे मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 27 रनों से हराया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथा मैच जीता। इसके साथ ही राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बरकरार है।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (13) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिये तूफानी अंदाज में 108 रन जोड़े।नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की विस्फोट पारी खेली।

अगली ही गेंद पर क्रुणाल ने शिमरॉन हेटमायर (शून्य) का शिकार कर लिया। अगले ओवर में जॉश हेजलवुड ने कप्तान रियान पराग (तीन) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांच रन जोड़कर तीन विकेट गंवा कर संकट में फंसी आर आर को रवींद्र जडेजा ने ध्रुव जुरेल के साथ संभाला और टीम को जीत के अंजाम तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 68 रनों की अविजित साझेदारी हुई।आरसीबी के लिए जॉश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिये।

इससे पहले वर्षा प्रभावित मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 44 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में आर्चर ने पड़िक्कल (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्रुणाल पड्या (एक) और विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली ने 16 गेंदों में सात चौकों की मदद से 32 रन बनाये। जितेश शर्मा (पांच) और टिम डेविड (13) को ब्रिजेश शर्मा ने आउट किया। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया।

18वें ओवर में संदीप शर्मा ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। पाटीदार ने 40 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। विकेट गिरते रहने के बावजूद आरसीबी ने रनों की रफ्तार को बनाये रखा और स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। भुवनेश्वर कुमार नौ रन बनाकर नाबाद रहे।आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।