Hindi News क्रिकेट RR vs CSK Live Score: यशस्वी जायसवाल के बाद चला अश्विन का बल्ला, सीएसके को हराकर राजस्थान टॉप 2 में पहुंची

RR vs CSK Live Score: यशस्वी जायसवाल के बाद चला अश्विन का बल्ला, सीएसके को हराकर राजस्थान टॉप 2 में पहुंची

RR vs CSK Live Score: संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 68वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है।

RR vs CSK Live Score: यशस्वी जायसवाल के बाद चला अश्विन का बल्ला, सीएसके को हराकर राजस्थान टॉप 2 में पहुंची
Ravichandran Ashwin
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Lokesh Khera
Fri, 20 May 2022 11:59 PM

RR vs CSK Live Score: संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरआर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोइन अली के 93 रनों के दम पर राजस्थान के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को आरआर ने 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 59 और अश्विन ने 40 रन की नाबाद पारी खेली। गत चैंपियन सीएसके की यह 14 मैचों में 10वीं हार है।

Fri, 20 May 2022 11:13 PM

Rajasthan vs Chennai Live Score: राजस्थान ने 5 विकेट से जीता मैच

मथीशा पथिराना ने 5वीं गेंद वाइड डाली और राजस्थान ने यह मैच 2 गेंदें रहते जीत लिया है। इस जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। टीम पहला क्वालीफायर गुजरात टाइटंस से खेलेगी।

Fri, 20 May 2022 11:05 PM

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Live Score: राजस्थान को 6 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत

मुकेश चौधरी ने 19वें ओवर से खर्च किए 12 रन। अश्विन लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हैं। आखिरी ओवर में अब आरआर को जीत के लिए 7 रनों की दरकार है।

Fri, 20 May 2022 11:02 PM

RR vs CSK Live Score: अश्विन ने लगाया छक्का

पारी का 19वां ओवर लेकर आए मुकेश चौधरी की तीसरी गेंद पर अश्विन ने पारी का तीसरा छक्का लगाया। वह राजस्थान को जीत के नजदीक लेकर जा रहे हैं। अश्विन 19 गेंदों पर 32 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Fri, 20 May 2022 10:57 PM

RR vs CSK Live Score: राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंद में 19 रन

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 19 रन चाहिए। अश्विन 17 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे है, जबकि रियान पराग ने 6 गेंद में  8 रन बनाए हैं। 

Fri, 20 May 2022 10:50 PM

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Live Score: राजस्थान का 5वां विकेट गिरा

राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर 7 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम को यहां से जीत के लिए 18 गेंद में 32 रन चाहिए।

Fri, 20 May 2022 10:43 PM

IPL 2022 Today Match Live Score: यशस्वी लौटे पवेलियन

यशस्वी जायसवाल 44 गेंद में 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। टीम को 30 गेंदों में जीत के लिए 47 रन चाहिए। 

Fri, 20 May 2022 10:38 PM

IPL 2022 Today Match Live Score: यशस्वी ने लगाई फिफ्टी

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए हैं। 

Fri, 20 May 2022 10:33 PM

RR vs CSK Live Score: राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 67 रन

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 7 ओवर में 67 रन चाहिए। रॉयल्स की टीम ने पिछले 5 ओवर में दो विकेट खोकर सिर्फ 17 रन बनाए हैं। ऐसे में राजस्थान के लिए ये टारगेट काफी मुश्किल होने वाला है। 

Fri, 20 May 2022 10:27 PM

IPL 2022 Today Match Live Score: पडिकल हुए आउट

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लगा है। देवदत्त पडिकल 9 गेंद में तीन रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। मोईन अली ने उन्हें आउट किया। 

Fri, 20 May 2022 10:22 PM

RR vs CSK Live Score:बल्लेबाजी के गेंदबाजी में भी मोईन का धमाल

मोईन अली ने अपने पहले ओवर में सिर्फ दो रन दिए। बल्ले से 93 रन बनाने वाले मोईन अली ने कसी गेंदबाजी की है। 

Fri, 20 May 2022 10:16 PM

RR vs CSK Live Score:राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की धीमी पारी का अंत हो चुका है। वह 20 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पारी में वह सिर्फ दो चौके लगा सके।

Fri, 20 May 2022 10:09 PM

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Live Score: राजस्थान ने 8 ओवर में बनाए 67 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। कप्तान संजू 17 गेंद में 15 रन बनाए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल 26 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Fri, 20 May 2022 10:00 PM

Rajasthan vs Chennai Live Score: पावरप्ले में राजस्थान ने बनाए 52 रन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 151 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। कप्तान संजू सैमसन 13 और यशस्वी 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Fri, 20 May 2022 09:52 PM

IPL 2022 Today Match Live Score: राजस्थान की सधी शुरुआत

दूसरे ओवर में ही जोस बटलर का विकेट गंवाने के बावजूद राजस्थान ने रन गति को बनाए रखा है। टीम ने 4.1 ओवर में 41 रन बना लिए हैं. जायसवाल 26 रन बना चुके हैं। 

Fri, 20 May 2022 09:40 PM

RR vs CSK Live Score: बटलर हुए आउट

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। बटलर पिछले कुछ मैचों से रन नहीं बना पा रहे हैं, जोकि राजस्थान के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। बटलर जारी सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

Fri, 20 May 2022 09:19 PM

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Live Score: चेन्नई ने बनाए 150 रन

मोइन अली के 93 रनों के दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। आखिरी ओवर से मेकॉय ने चार रन खर्च किए।

Fri, 20 May 2022 09:14 PM

RR vs CSK Live Score: मोइन अली शतक से चूके

20वां ओवर लेकर आए मेकॉय की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मोइन अली 93 रन बनाकर लौटे पवेलियन। लॉन्ग ऑफ पर रियान पराग ने पकड़ा आसान सा कैच।

Fri, 20 May 2022 09:11 PM

IPL 2022 Today Match Live Score: चहल के जाल में फंसे धोनी

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने धोनी को अपने जाल में फंसाया। धोनी 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सीएसके को लगा 5वां झटका।

Fri, 20 May 2022 09:05 PM

Rajasthan vs Chennai Live Score: 18वें ओवर से आए 10 रन

प्रसिद्ध कृष्णा ने 18वें ओवर से 10 रन खर्च किए। 18 ओवर के बाद सीएसके 136 चार विकेट के नुकसान पर। मोइन 87 और धोनी 23 रन बनाकर क्रीज पर।

Fri, 20 May 2022 09:01 PM

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Live Score: धोनी ने लगाया छक्का

18वां ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली गेंद धोनी के स्लॉट में डाली और कैप्टन कूल ने इसका फायदा उठाते हुए जड़ दिया शानदार छक्का। धोनी अब 20 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।