राजस्थान रॉयल्स से कब से नहीं जीता CSK? पिछले 5 मैचों में मिली है 4 हार; देखें हेड-टू-हेड

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RR vs CSK Head To Head IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहटी में खेला जाना है। आईए आरआर और सीएसके के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

राजस्थान रॉयल्स से कब से नहीं जीता CSK? पिछले 5 मैचों में मिली है 4 हार; देखें हेड-टू-हेड

RR vs CSK Head To Head IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी सोमवार, 30 मार्च को खेला जाना है। आरआर वर्सेस सीएसके मैच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान -रियान पराग और ऋतुराज गायकवाड़- टॉस के लिए आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। राजस्थान और चेन्नई के बीच हमेशा ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, तभी हेड-टू-हेड में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। मगर पिछले 5 मैचों में आरआर ने अपना दबदबा बनाया है। आईए एक नजर आरआर वर्सेस सीएसके हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-

RR vs CSK हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सीएसके ने 16 तो आरआर ने 15 मैच जीते हैं। हेड टू हेड में राजस्थान और चेन्नई के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

RR vs CSK पिछले 5 मैचों के नतीजे

बात पिछले 5 मैचों की करें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी रहा है। राजस्थान ने चेन्नई को पिछले 5 मैचों में से 4 में धूल चटाई है। वहीं पिछले 10 मैचों की बात करें तो चेन्नई को सिर्फ 2 ही मैचों में जीत मिली है, वहीं 8 मैच राजस्थान रॉयल्स के नाम रहे हैं।

राजस्थान से कब आखिरी बार जीता था चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सफलता 2024 में मिली थी। 2025 में हुए दोनों मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की थी। 2024 में सीएसके ने आरआर को 5 विकेट से हराया था। वहीं इससे पहले 2021 में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सफलता मिली थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।