राजस्थान-बेंगलुरु ने प्लेइंग इलेवन में किया बदलाव, जोश हेजलवुड को पहली बार मिला मौका
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान और बेंगलुरु ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। जोश हेजलवुड पहली बार आईपीएल 2026 में खेलने उतरेंगे।
राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस के दौरान बताया कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। वह जैकब डफी की जगह आए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी एक बदलाव किया है। राजस्थान ने तुषार देशपांडे को आराम दिया है और बृजेश शर्मा को मौका मिला है।
बारिश के कारण टॉस में विलंब हुआ और टॉस के बाद फिर बारिश शुरू हो गई, जिससे मैच शुरू होने में और विलंब होगा। राजस्थान रॉयल्स तीनों मैच जीतकर इस समय शीर्ष पर है, जबकि गत चैम्पियन आरसीबी तीन में से दो मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट सूखा रहने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और आज भी थोड़ी बारिश हुई है। इसलिए इसमें थोड़ी नमी रहेगी। हम इसका फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह एक अच्छी विकेट लग रही है। तुषार आराम कर रहे हैं और बृजेश टीम में आए हैं। यह एक नई शुरुआत है। मैंने टीम से कहा था कि मुंबई के खिलाफ जीत के बाद जैसे ही अगला दिन शुरू हुआ, वह अतीत हो गया। हमें उसे भूलना होगा।
होटल से निकलने से पहले संगकारा ने भी यही बात कही थी। तीनों मैच अब अतीत हैं। आज हमें प्रदर्शन करना है। अगर हम नहीं करते, तो हम दो अंक गंवा देंगे और हम ऐसा नहीं चाहते। जब तक खिलाड़ी अच्छा खेलते रहेंगे, मैं खुश हूं। मैं इस बल्लेबाज़ी से संतुष्ट हूं, पूरी टीम से संतुष्ट हूं। उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहेगा।
वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि यह हमारा पहला अवे मैच है। उन्होंने दर्शकों का रूके रहने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही हमारा घरेलू मैदान है। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। दुर्भाग्य से डफी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जॉश हेजलवुड आए हैं। डफ़ी ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। लेकिन सभी जानते हैं कि जोश एक अनुभवी और स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी हमें बेहतर मानसिक स्थिति में ले जाएगी।
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड
दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



