RCB vs UPW Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर ने फाइनल में बनाई जगह, यूपी वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से धोया

RCB vs UPW Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से मात दी। बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली है। यूपी द्वारा मिले 144 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 41 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

RCB vs UPW Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर ने फाइनल में बनाई जगह, यूपी वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से धोया

यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 29 Jan 2026 10:56 PM IST
हमें फॉलो करें

RCB vs UPW Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ ही यूपी वॉरियर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई। यूपी वॉरियर्स ने गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्रेस हैरिस के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत 41 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आरसीबी के लिए ग्रेस हैरिस ने 37 गेंद में 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 27 गेंद में नाबाद 54 रन का योगदान दिया। यूपी वॉरियर्स के लिए शिखा पांडे और आशा सोभना को एक-एक सफलता मिली।

यूपी वॉरियर्स ने गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने 55 जबकि कप्तान मेग लैनिंग ने 41 रन का योगदान दिया। आरसीबी के लिए नाडिन डि क्लर्क ने चार जबकि ग्रेस हैरिस ने दो विकेट चटकाये।

UPW score: 143/8 (20)

RCB score: 147/2 (13.1)

29 Jan 2026, 10:33:53 PM IST

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में बनाई जगह

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली है।

29 Jan 2026, 10:27:46 PM IST

RCB vs UPW Live Score: बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। जॉर्जिया वॉल 15 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुईं।

29 Jan 2026, 10:14:39 PM IST

RCB vs UPW Live Score: बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10वें ओवर में पहला विकेट गंवाया है। ग्रेस हैरिस 37 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए।

29 Jan 2026, 10:13:14 PM IST

RCB vs UPW Live Score: बेंगलुरु ने पूरे किए 100 रन

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने 9वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ग्रेस हैरिस 75 और स्मृति मंधाना 31 रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 2026, 10:01:11 PM IST

RCB vs UPW Live Score: ग्रेस हैरिस ने लगाई फिफ्टी

RCB vs UPW Live Score: ग्रेस हैरिस ने 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए हैं। बेंगलुरु ने बिना विकेट गंवाए 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

29 Jan 2026, 09:51:24 PM IST

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार शुरुआत

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों ने शुरुआती 5 ओवर में 57 रन बना लिए हैं। हैरिस 43 और मंधाना 12 रन बनाकर खेल रही हैं।

29 Jan 2026, 09:50:19 PM IST

RCB vs UPW Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिला 144 रनों का टारगेट

RCB vs UPW Live Score: यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग टी20 मैच में बृहस्पतिवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 143 रन बनाये। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने 55 जबकि कप्तान मेग लैनिंग ने 41 रन का योगदान दिया। आरसीबी के लिए नाडिन डि क्लर्क ने चार जबकि ग्रेस हैरिस ने दो विकेट चटकाये।

29 Jan 2026, 09:15:51 PM IST

RCB vs UPW Live Score: यूपी ने 20 ओवर में बनाए 143 रन

RCB vs UPW Live Score: यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए हैं। यूपी की ओर से दीप्ति शर्मा ने 43 गेंद में 55 रन की दमदार पारी खेली।

29 Jan 2026, 09:07:23 PM IST

RCB vs UPW Live Score: सोफी का नहीं खुला खाता

RCB vs UPW Live Score: यूपी की बल्लेबाज सोफी का खाता नहीं खुला है। उन्हें क्लार्क ने पवेलियन भेजा। यूपी ने सातवां विकेट गंवा दिया है।

29 Jan 2026, 09:05:51 PM IST

RCB vs UPW Live Score: यूपी वॉरियर्स का छठा विकेट गिरा

RCB vs UPW Live Score: यूपी वॉरियर्स ने 19वें ओवर में दीप्ति शर्मा का विकेट गंवा दिया है। दीप्ति 43 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया।

29 Jan 2026, 09:03:42 PM IST

RCB vs UPW Live Score: दीप्ति शर्मा ने लगाया अर्धशतक

RCB vs UPW Live Score: दीप्ति शर्मा ने गुरुवार को रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में 40 गेंद में अर्धशतक लगाया। बेंगलुरु की टीम ने 18 ओवर में 130 रन बना लिए हैं।

29 Jan 2026, 09:02:06 PM IST

RCB vs UPW Live Score: यूपी वॉरियर्स वर्सेस रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु

RCB vs UPW Live Score: यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के बीच महिला प्रीमियर लीग का 18वां मुकाबला खेला जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटRCB vs UPW Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर ने फाइनल में बनाई जगह, यूपी वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से धोया
;;;