Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Roston Chase says The positives for us in this match was that Campbell and Hope played well and scored hundreds
हार में भी 'जीत' खोज रहे वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज, दिल्ली टेस्ट के बाद दिया ये बयान

हार में भी 'जीत' खोज रहे वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज, दिल्ली टेस्ट के बाद दिया ये बयान

संक्षेप: वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज दिल्ली टेस्ट मैच में हार झेलने के बाद भी थोड़ी बहुत राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि वे हार से इतने ज्यादा दुखी नहीं हैं। इसके पीछे का कारण है कि दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। 

Tue, 14 Oct 2025 11:37 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम को टीम इंडिया के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम 2-0 से टेस्ट सीरीज भी हार गई। हालांकि, वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम के कप्तान रोस्टन चेज इस हार में जीत खोज रहे हैं। पहली पारी में 270 से पिछड़ने और फॉलोऑन खेलने के बाद वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाकर भारत को 121 रनों का लक्ष्य था। वेस्टइंडीज के लिए दो बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शतक जड़े। इस सब वेस्टइंडीज के लिए छोटी-छोटी जीत ही हैं। ऐसा ही कुछ कप्तान रोस्टन चेज ने मैच के बाद कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोस्टन चेज ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "इस मैच में हमारे लिए सकारात्मक बात यह रही कि कैंपबेल और होप ने अच्छा खेला और शतक बनाए। उन्होंने हमारे लिए संघर्ष किया, हमने लंबे समय के बाद 100 ओवर खेले, यह भी एक सकारात्मक बात थी। खेल को पांचवें दिन तक ले जाना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा। हम लगातार चर्चा कर रहे थे और उन 80 ओवरों तक बल्लेबाजी करने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे थे। हमने कई विचार-विमर्श किए, स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की, स्वीप शॉट लगाए, अपने पैरों का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें:जीतकर भी WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में नहीं पहुंचा भारत, जानिए कौन है नंबर वन?

कप्तान चेज ने आगे बताया, "यह सिर्फ खिलाड़ियों के मैदान पर जाकर उन योजनाओं पर अमल करने के बारे में था, जिनके बारे में हमने बात की थी। मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी कैरेबियाई देशों के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इसलिए हमें इस आखिरी टेस्ट मैच को आगामी सीरीज के लिए एक कदम और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले के रूप में इस्तेमाल करना होगा। हमें बस यहां से जितना हो सके उतना सुधार करते रहना होगा।" इस मैच में भारत ने 518 रन पहली पारी में बनाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 248 रनों पर ढेर हो गई थी। 270 रनों से आगे रहने पर भारत ने फॉलोऑन दिया और 390 रन वेस्टइंडीज ने बना दिए। बाद में भारत को 121 रन चेज करने पड़े।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |