रोमारियो शेफर्ड ने कर दिया कमाल, टी20 विश्व कप 2026 में ली पहली हैट्रिक
वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को पहले मुकाबले में एक ऐतिहासिक हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोरीं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने शुरुआती मैच में वेस्टइंडीज स्कॉटलैंड को हराने के करीब है।

वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक ली। वेस्टइंडीज के शेफर्ड ने 17वें ओवर में ये उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही टी20 विश्व कप 2026 में वह हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ने न केवल हैट्रिक ली, बल्कि 5 विकेट झटककर स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। रोमारियो शेफर्ड ने 17वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन को आउट कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक पूरी की। उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भी विकेट लिया।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 37 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। माइकल जोंस (एक), ब्रैंडन मक्मलेन (14) और जॉर्ज मंसी (19) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन और टॉम ब्रूस की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। 14वें ओवर में जेसन होल्डर ने रिचर्ड बेरिंग्टन को आउटकर इस साझेदारी को अंत किया। रिचर्ड बेरिंग्टन ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में गुडाकेश मोती ने टॉम ब्रूस को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया। टॉम ब्रूस ने 28 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए 35 रन बनाये।
इसके बाद रोमारियो शेफर्ड की गेंदबाजी के आगे स्कॉटलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह ढहती चली गई। स्कॉटलैंड ने 133 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवाये। 19वें ओवर की पांचवें गेंद पर जेसन होल्डर ने मार्क वॉट (15) को आउटकर स्कॉटलैंड की पारी का 147 के स्कोर पर अंत कर दिया। इसी साथ वेस्टइंडीज ने 35 रनों मुकाबला जीत लिया।
वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने पांच विकेट लिये। जेसन होल्ड को तीन विकेट मिले। गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। हेटमाएर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





