Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Romario Shepherd 10 bowlers who took hat-trick in t20 World Cup history Pat Cummins has done it twice
टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले 10 खतरनाक गेंदबाज, पैट कमिंस ने दो बार किया है ये कारनामा, लिस्ट में कितने भारतीय?

टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले 10 खतरनाक गेंदबाज, पैट कमिंस ने दो बार किया है ये कारनामा, लिस्ट में कितने भारतीय?

संक्षेप:

टी-20 विश्व कप में हाल ही में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली है। ऐसे में आइए आज हम आपको उन सभी गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक ली है। इस सूची में रबाडा ब्रेटली भी शामिल हैं। कमिंस ने यह कारनाम दो बार किया है।

Feb 08, 2026 08:45 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपना सच होने जैसा है। लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने से पूरे मैच का रुख अचानक पलट जाता है। टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक कुल 10 मौकों पर गेंदबाजों ने यह हैट्रिक ली है। साल 2007 के पहले विश्व कप में ही हैट्रिक की शुरुआत हो गई थी, जिसके बाद से लेकर अब तक कई दिग्गज और उभरते हुए गेंदबाजों ने इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्व कप में हैट्रिक लेने का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने शुरू किया था। उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ केप टाउन के मैदान पर यह ऐतिहासिक कारनामा किया था। इसके बाद एक लंबा अंतराल आया और सीधा साल 2021 के विश्व कप में हैट्रिक की झड़ी लग गई। उस वर्ष आयरलैंड के कर्टिस कैंपर ने नीदरलैंड के खिलाफ, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाजी से हैट्रिक ली। विशेष रूप से कैंपर की उपलब्धि असाधारण थी क्योंकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान लगातार चार गेंदों पर चार विकेट झटके थे।

साल 2022 और 2024 के विश्व कप संस्करणों ने गेंदबाजी के नए कीर्तिमान रचे। 2022 में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका जैसी बड़ी टीम के खिलाफ और आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेकर क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं। 2024 का विश्व कप ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के नाम रहा, जिन्होंने पहले बांग्लादेश और फिर लगातार दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वे टी20 विश्व कप के इतिहास में दो हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उसी साल इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने भी अमेरिका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

हैट्रिक की इस प्रतिष्ठित फेहरिस्त में सबसे नया नाम वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड का जुड़ गया है। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2026 के विश्व कप के दौरान स्कॉटलैंड के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 3 गेंदों में लगातार तीन विकेट लिया और अपने उसी ओवर में एक और बल्लेबाज को आउट किया। इन गेंदबाजों ने न केवल अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में मदद की, बल्कि आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना नाम हमेशा के लिए स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की पूरी सूची:

• ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया): बनाम बांग्लादेश, 2007 (3/27)

• कर्टिस कैंपर (आयरलैंड): बनाम नीदरलैंड, 2021 (4/26)

• वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका): बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2021 (3/20)

• कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका): बनाम इंग्लैंड, 2021 (3/48)

• कार्तिक मयप्पन (UAE): बनाम श्रीलंका, 2022 (3/19)

• जोशुआ लिटिल (आयरलैंड): बनाम न्यूजीलैंड, 2022 (3/22)

• पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): बनाम बांग्लादेश, 2024 (3/29)

• पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): बनाम अफगानिस्तान, 2024 (3/28)

• क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड): बनाम USA, 2024 (4/10)

• रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज): बनाम स्कॉटलैंड, 2026 (5/20)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।