Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma will play not only in the Vijay Hazare Trophy but also in the knockout matches of Syed Mushtaq Ali Trophy
रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी ही नहीं, SMAT के नॉकआउट मैचों में भी मुंबई से खेलेंगे!

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी ही नहीं, SMAT के नॉकआउट मैचों में भी मुंबई से खेलेंगे!

संक्षेप:

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब ओडीआई के साथ-साथ घरेलू टूर्नामेंट पर भी फोकस बढ़ा रहे हैं। उन्होंने वनडे फॉर्मेट के विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तो हामी भरी ही थी, अब वह टी20 फॉर्मेट के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलते नजर आएंगे।

Dec 04, 2025 05:01 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब ओडीआई के साथ-साथ घरेलू टूर्नामेंट पर भी फोकस बढ़ा रहे हैं। उन्होंने वनडे फॉर्मेट के विजय हजारे ट्रॉफी के लिए तो हामी भरी ही थी, अब वह टी20 फॉर्मेट के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलते नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिटमैन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अपनी इच्छा जताई है कि वह मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में खेलना चाहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया, 'रोहित ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट में मुंबई के लिए खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की है।' रोहित शर्मा ने ये फैसला तब लिया है जब वह टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने लीग स्टेज के अपने सभी चारों मैच लखनऊ में जीते हैं। टीम 16 अंकों के साथ एलीट ग्रुप ए में टॉप पर है और नॉकआउट फेज में एंटर कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:कोहली, रोहित के लिए उम्र महज एक संख्या, 2027 विश्व कप तक खेलना संभव: टिम साउदी

रोहित शर्मा अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओडीआई सीरीज में खेल रहे हैं। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इस तरह रोहित शर्मा 12 दिसंबर से शुरू हो रहे मुंबई के नॉक आउट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुंबई के नॉक आउट मैच इंदौर में 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक खेले जाएंगे।

रोहित शर्मा इससे पहले 2011-12 के सीजन में आखिरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। इस तरह करीब 14-15 साल बाद वह इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलेंगे। उन्होंने अपनी उपलब्धता के बारे में डीडीसीए को बता दिया है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |