Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma will play in Vijay Hazare Trophy or not MCA official Gives surprising answer
रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं? MCA ने दिया चौंकाने वाला जवाब

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं? MCA ने दिया चौंकाने वाला जवाब

संक्षेप: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं? एमसीए ने इसका चौंकाने वाला जवाब दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

Wed, 12 Nov 2025 11:05 PMBhasha
share Share
Follow Us on

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को देश की 50 ओवर की प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना नहीं दी है। विजय हजारे ट्रॉफी 25 दिसंबर से 18 जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी, जिसके नॉकआउट मैच बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में खेले जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें भारत के वनडे सलामी बल्लेबाज रोहित से कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा, ‘‘जहां तक मुझे जानकारी है, कोई सूचना नहीं मिली है।’’ रोहित ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिली जीत के दौरान नाबाद 121 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 73 रन की पारी खेली थी। भारत सीरीज 1-2 से हार गया लेकिन रोहित को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा को इमोशनल देखकर…वर्ल्ड कप जीतने वाली खिलाड़ी ने बताई उस रात की कहानी

वहीं, रोहित यहां एमसीए के बीकेसी स्टेडियम में नियमित रूप से ट्रेनिंग कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी कुछ दिन पहले ट्रेनिंग में उनके साथ शामिल हुए थे जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम से जुड़े थे।

रोहित और विराट कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। इन दोनों सुपरस्टार के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होने की उम्मीद है। सीरीज का दूसरा मैच तीन और तीसरा मैच छह दिसंबर को क्रमशः रायपुर और विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |