रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबर झूठी, BCCI ने बताया अफवाह, कहीं नहीं जाएंगे ‘हिटमैन’
रोहित शर्मा लॉर्ड्स में ना तो अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे और ना ही रिटायर हो रहे हैं। 2027 विश्व कप को लेकर उनकी खेलने की राह खुली हुई है। BCCI ने अफवाहों में अपने एक बयान से विराम लगा दिया है। जानिए बीसीसीआई सचिव सैकिया रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है।
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है कि लॉडर्स पर रविवार को रोहित आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत में कहा ,'' रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा।'' उन्होंने कहा ,'' रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा। दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है।''
लगाई जा रही थीं अटकलें
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। इससे इस संभावना को बल मिला है कि वह रविवार के मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं । वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट से मची थी हलचल
16 जुलाई को इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में छापा था कि इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा का आखिरी दौरा वनडे क्रिकेट में हो सकता है। लॉर्ड्स वनडे में वे रिटायरमेंट ले सकते हैं। चयन समिति ने उन्हें बता दिया है कि वे भारत के लिए 2027 विश्व कप प्लान का हिस्सा नहीं है। यह खबर देखते ही देखते आंधी की तरह मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक फैली थी, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव ने पीटीआई को दिए अपने बयान से इन तमाम कयासों और संभावनाओं को खारिज कर दिया है। रोहित शर्मा की 2027 विश्व कप खेलने की संभावना अब भी बनी हुई है। आखिरी वनडे में प्रशंसकों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा टेस्ट और टी-20 से पहली ही संन्यास ले चुके हैं, वे सिर्फ वनडे इंटरनेशल खेलते हैं। साल 2026 में वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन बड़े खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटने में कोई बहुत दिन नहीं लगते हैं।
वनडे के प्रभावशाली खिलाड़ियों में हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा वनडे के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 11 हजार से अधिक रन बना लिए हैं। वे भारत के लिए सर्वाधिक रन इस फॉर्मेट में बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा का करियर 2027 विश्व कप तक चल सकता है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



