Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma vs MS Dhoni Captaincy statistical comparison This Will Surprise you
रोहित शर्मा vs एमएस धोनी: बतौर कप्तान कौन किससे आगे? हैरान कर देंगे ये आंकड़े!

रोहित शर्मा vs एमएस धोनी: बतौर कप्तान कौन किससे आगे? हैरान कर देंगे ये आंकड़े!

संक्षेप:

वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा का जीत का प्रतिशत एमएस धोनी से ज्यादा रहा है। हां ये बात जरूर है धोनी ने रोहित से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।

Oct 06, 2025 11:17 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वनडे टीम की कप्तानी छिनने के बाद रोहित शर्मा का बतौर भारतीय कप्तान कार्यकाल समाप्त हो गया है। 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने ‘क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट’ T20I को अलविदा कह दिया था, वहीं इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। हिटमैन अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया दौरे का है जहां रोहित काफी लंबे समय बात बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने दो आईसीसी खिताब -टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी- जीती है, वह भारत को दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। वहीं भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं जिनकी कप्तानी में भारत -टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप- तीनों जीत चुका है। तो आईए एक बार रोहित शर्मा और एमएस धोनी के कप्तानी के आंकड़ों की तुलना करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कोहली-रोहित का WC खेलने का सपना हो सकता है पूरा, मानी होगी गावस्कर की ये बात

रोहित शर्मा वर्सेस एमएस धोनी (वनडे कप्तानी)

एमएस धोनी वनडे क्रिकेट में 200 मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई करने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उनके आसपास भी कोई भारतीय नहीं पहुंच पाया है। माही की कप्तानी में भारत ने 110 मैच जीते, वहीं 74 में हार का सामना करना पड़ा और 5 टाई रहे। धोनी का वनडे में जीत का प्रतिशत 55 का रहा है।

वहीं रोहित शर्मा को धोनी की तुलना में वनडे क्रिकेट में बहुत ही कप्तानी का अनुभव है, मगर उनका जीत का प्रतिशत माही से कई ज्यादा है। रोहित शर्मा ने 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें टीम इंडिया 42 मुकाबले जीती है, 12 हारी है और 1 टाई रहा है। रोहित शर्मा का वनडे में विनिंग पर्सेंटेज 75 का रहा है।

ये भी पढ़ें:PAK प्लेयर ने हरमन को दिखाए तेवर तो भारतीय कप्तान ने गाली से दिया जवाब; वीडियो

रोहित शर्मा वर्सेस एमएस धोनी (टी20 कप्तानी)

टी20 में रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने बतौर कप्तान लगभग-लगभग बराबर मैच खेले हैं, मगर जीत के प्रतिशत में अंतर काफी है। धोनी ने 72 T20I मैचों में भारतीय टीम को लीड किया है जिसमें उन्हें 41 मैचों में सफलता मिली है, वहीं 28 मैच हारे और एक टाई रहा है।

वहीं बात रोहित शर्मा की करें तो, उनकी कप्तानी में भारत 62 T20I खेला है जिसमें 49 जीता है, 12 हारा है और टाई रहा है।

T20I में रोहित शर्मा का जीत का प्रतिशत 79.03 का रहा है। जबकि एमएस धोनी का 56.94 का।

रोहित शर्मा वर्सेस एमएस धोनी (टेस्ट कप्तानी)

2008 से लेकर 2014 तक एमएस धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की जिसमें टीम को 27 में जीत मिली, वहीं 18 मैच हारे। इन 60 में से 15 मैच ड्रॉ भी रहे। धोनी का टेस्ट में जीत का प्रतिशत 45 का रहा।

वहीं रोहित शर्मा ने 2022 से 2024 के बीच 24 मैचों में टीम इंडिया को लीड किया। इन दो सालों में उनकी अगुवाई में भारत ने 12 टेस्ट जीते, 9 हारे और 3 ड्रॉ रहे। रोहित शर्मा का टेस्ट में जीत का प्रतिशत 50 का रहा।

वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा का जीत का प्रतिशत एमएस धोनी से ज्यादा रहा है। हां ये बात जरूर है धोनी ने रोहित से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |