रोहित शर्मा-विराट कोहली की इंग्लैंड दौरे पर अग्नि परीक्षा, फेल हुए तो वर्ल्ड कप 2027 पर लटकेगी तलवार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें गढ़ी रहती है। गौतम गंभीर ऐरा में ऐसा लग रहा है कि उन्हें टीम से बाहर निकाले जाने का मौका देखा जा रहा है। एक खराब दौरा इन दोनों की वर्ल्ड कप टिकट छीन सकता है। इंग्लैंड टूर ऐसे में अहम होगा।

रोहित शर्मा-विराट कोहली की इंग्लैंड दौरे पर अग्नि परीक्षा, फेल हुए तो वर्ल्ड कप 2027 पर लटकेगी तलवार

मौजूदा भारतीय क्रिकेट के दो मुख्य स्तंभ विराट कोहली और रोहित शर्मा पर लगातार तलवार लटकी हुई है। वह 2027 में होने वाला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, इसकी तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। ना सिलेक्टर्स इस पर पूरी तरह से सफाई दे रहे हैं और ना ही टीम मैनेजमेंट। हालांकि यह दोनों खिलाड़ी अपने इरादे साफ कर चुके हैं कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। सिर्फ एक ही फॉर्मेट में एक्टिव होने की वजह से उनकी फिटनेस और फॉर्म दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद खेल पाएं थे, वहीं विराट कोहली का चयन इंग्लैंड दौरे पर इसी शर्त पर हुआ है कि वह फिटनेस टेस्ट पास करेंगे तो ही चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

'मौत के कुएं' में रोहित-कोहली के पैर

पिछले साल अक्टूबर में हुई ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के बाद विदेशी सरजमीं पर यह भारत की पहली वनडे सीरीज होगी। ऑस्ट्रेलिया में शुभमन गिल की अगुवाई में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज के पहले दो मैचों में जब विराट कोहली 0-0 पर आउट हुए थे तो आलोचकों ने उन्हें तगड़े तरीके से घेरा था, मगर आखिरी वनडे में 74 रनों की पारी खेल किंग कोहली ने उन्हें जवाब दे दिया था।

वहीं रोहित शर्मा का बल्ला उस सीरीज में चला था। आखिरी वनडे में नाबाद 121 रन बनाने से पहले उन्होंने 8 और 73 रनों की पारी खेली थी।

विराट कोहली और रोहित शर्मा

इस सीरीज के बाद इन दोनों ने भारतीय सरजमीं पर ही मैच खेले, जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा। मगर अब एक बार फिर विदेशी जमीन पर उनका टेस्ट होगा, जहां तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की पिचें इंडिया की पिचों से बिल्कुल अलग होती हैं। हालांकि, हाल के सालों में इन चार देशों में व्हाइट-बॉल पिचों को बैट्समैन-फ्रेंडली बनाने की कोशिश की गई है, लेकिन वे अभी भी इंडिया जैसी पिचें नहीं बना पाए हैं।

वहां की पिचें बाउंसी होती हैं और अक्सर लैटरल मूवमेंट में मदद करती हैं। साथ ही, बाउंड्री हमेशा बड़ी होती हैं, जिसकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों को तालमेल बैठाने में दिक्कत होती है। जो शॉट भारत में छक्के के लिए जाते है, उन पर कई बार इन देशों में आसान कैच होते हैं।

हर सीरीज आखिरी सीरीज समझकर खेलनी होगी

विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप से पहले हर सीरीज आखिरी सीरीज समझकर खेलनी होगी, खासकर तब तक जब तक चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उन्हें आश्वास नहीं दे देते कि दोनों अगला वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं। अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली किसी सीरीज में फेल होते हैं तो अगली सीरीज में उनके चयन पर सवाल उठ सकते हैं। वैसे ही अगला वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है, जहां कि विकेट तेज और बाउंस से भरी होती है।

भारत के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली का बैकअप तैयार

गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम इंडिया लगातार रोहित शर्मा और विराट कोहली का बैकअप तलाशने में लगी हुई है। यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन के रूप में शायद उनकी यह तलाश खत्म हो सकती है। रोहित शर्मा के टीम से बाहर होने पर जायसवाल पारी का आगाज कर सकते हैं। जायसवाल ने पिछले तीन वनडे में 2 सेंचुरी जड़ा है। हालांकि अभी उनका चयन इंग्लैंड दौरे पर नहीं हुआ है।

ईशान किशन को क्या वर्ल्ड कप 2027 में मिलेगा मौका?

वहीं ईशान किशन पारी का आगाज करने के साथ-साथ नंबर-3 और 4 पर खेल सकते हैं। किशन जिस फॉर्म में चल रहे हैं वह हर पोजिशन पर रन बना सकते हैं। ऐसे में भारत के पास रो-को का विकल्प तैयार है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।