'रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…' BCCI की तरफ से आया बयान
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़ अपनी अहमियत बताई। वहीं विराट कोहली ने भी इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो मुकाबलों में फिफ्टी जड़ी। दोनों स्टार बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई की ओर से बयान आया है।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सीरीज के खत्म होते-होते दो भारतीय स्टार बल्लेबाज -रोहित शर्मा और विराट कोहली- रंग में नजर आए। कोहली पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद अगले दो मुकाबलों में फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहे। कार्डिफ में उन्होंने 65 तो लॉर्ड्स में 74 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने पहले दो मुकाबलों में बुरी तरह फेल होने के बाद भरपाई लॉर्ड्स में शतक जड़ की। हिटमैन ने आखिरी वनडे में 138 रनों की धमाकेदार पारी खेली। IND vs ENG वनडे सीरीज में यह दोनों सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में इनका नाम रहा। अब सीरीज खत्म होने के बाद बीसीसीआई की ओर से रोहित शर्मा-विराट कोहली पर बयान आया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे ODI में अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की, भले ही टीम इंडिया को सीरीज में 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।
राजीव शुक्ला ने ANI से बात करते हुए कहा, "आज का मैच निश्चित रूप से कड़ा मुकाबला था, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने बहुत ज्यादा रन बना लिए, उन्होंने आखिरी तीन ओवरों में 60 रन बना लिए, और यह थोड़ी कमी थी।
इसके अलावा, हमारे बैट्समैन ने भी शानदार प्रदर्शन किया, खासकर हमारे पुराने आइकॉन, विराट कोहली और रोहित शर्मा। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे मजबूत बैट्समैन हैं और उनमें अभी भी दम है।
मेरी राय में, आज की सबसे बड़ी हाइलाइट्स रोहित शर्मा और विराट कोहली की बैटिंग थी, उसके बाद शुभमन गिल की। इसलिए, मुझे लगता है कि टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है और सब कुछ ठीक है। हालांकि, उन्होंने बस ज्यादा रन बनाए, जिसकी वजह से हमें यह मुश्किल झेलनी पड़ी।"
इंग्लैंड ने बेन डकेट के ऐतिहासिक शतक के दम पर पहले बैटिंग करते हुए 387 रन बोर्ड पर लगाए थे। डकेट ने 141 रनों की पारी खेली थी, जो लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इस विशाल टारगेट का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा ने सेंचुरी लगाई, वहीं शुभमन गिल और विराट कोहली ने फिफ्टी जड़ी। मगर निर्धारित 50 ओवर में टीम इंडिया 360 रन से ज्यादा नहीं बना पाई। टीम इंडिया 27 रनों से यह मैच हारने के साथ-साथ सीरीज भी हारी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


