रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी आज रचेगी इतिहास, पहली बार ‘400’ की लिस्ट में दर्ज होगा भारत का नाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी आज लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेगी। यह विराट और रोहित का एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 400वां मैच होगा। भारत का नाम इसी के साथ एक खास लिस्ट में दर्ज होगा।

Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाना है। इस मैच में एक बार फिर हर किसी की नजरें टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी। लॉर्ड्स के मैदान पर जैसे ही कोहली और रोहित एक साथ उतरेंगे तो वह इतिहास रचेंगे। यह इन दोनों दिग्गजों का एक साथ 400वां इंटरनेशनल मैच होगा। इसी के साथ भारत का नाम उस लिस्ट में जुड़ जाएगा जिन देशों के खिलाड़ियों ने एक साथ 400 या उससे अधिक मैच खेले हैं। बता दें, रोहित-विराट की जोड़ी एक साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी है। अभी तक यह दोनों स्टार प्लेयर्स एक साथ 399 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच

एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के दो लीजेंड -कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने- के नाम है। इन दोनों ने श्रीलंका के लिए सबसे अधिक 550 मैच खेले हैं। बता दें, टॉप-5 में तो 4 जोड़ियां श्रीलंका से ही हैं। जी हां, संगाकारा-जयवर्धने के अलावा लिस्ट में तिलकरत्ने दिलशान-जयवर्धने, संगाकारा-दिलशान और सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन जैसी जोड़ियां हैं। टॉप-5 में जैक कैलिस और मार्क बाउचर के रूप में साउथ अफ्रीका की भी जोड़ी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इस लिस्ट में 6ठे पायदान पर है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच एक साथ (जोड़ी)

550 - कुमार संगकारा/महेल जयवर्धने

426 - तिलकरत्ने दिलशान/महेला जयवर्धने

418 - कुमार संगकारा/तिलकरत्ने दिलशान

408 - सनथ जयसूर्या/मुथैया मुरलीधरन

407 - जैक कैलिस/ मार्क बाउचर

399 - विराट कोहली/रोहित शर्मा

391 - सचिन तेंदुलकर/राहुल द्रविड़

इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक खेले दो वनडे में रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। पहले मैच में 11 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में 26 ही रन बनाए। यहां सबसे ज्यादा चिंता की बात उनका स्ट्राइक रेट है। हिटमैन को दूसरे वनडे में 26 रन बनाने के लिए 47 गेंदें लगी, जिसमें उन्होंने 1 चौका और एक छक्का ही लगाया। रोहित के इस गिरते प्रदर्शन के चलते उनके रिटायरमेंट की बातें भी होने लगी थी, हालांकि बीसीसीआई ने सभी अफवाओं को खारिज कर दिया। आज रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

वहीं विराट कोहली पहले मैच में फेल होने के बाद दूसरे मुकाबले में वापसी करने में कामयाब रहे। किंग कोहली ने कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली। आज उम्मीद है कि उनके बल्ले से शतक निकलेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।