रोहित शर्मा-विराट कोहली की चोट ने बढ़ाई चिंता; एक हुआ रिटायर्ड हर्ट तो दूसरा फील्डिंग करने नहीं उतरा
कोहली और रोहित MI vs RCB मैच में चोट से परेशान दिखे। एक तो दूसरी पारी में फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरा, दूसरा बैटिंग करते हुए रिटायर्ड आउट हो गया। दोनों दिग्गजों को इस तरह चोट से परेशान होता देख फैंस काफी निराश नजर आए।

रविवार, 12 अप्रैल की शाम के लिए क्रिकेट फैंस काफी एक्साइटेड थे, 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस जो डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ने जा रही थी। फैंस इस मुकाबले के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करें भी क्यों ना उन्हें एक साथ मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की झलक जो देखने को मिलेगी। हालांकि फैंस के लिए यह शाम यादगार कम, चिंता का कारण जरूर बनी। दरअसल, कोहली और रोहित दोनों दिग्गज भारतीय चोट से परेशान दिखे। एक तो दूसरी पारी में फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरा, दूसरा बैटिंग करते हुए रिटायर्ड आउट हो गया। दोनों दिग्गजों को इस तरह चोट से परेशान होता देख फैंस काफी निराश नजर आए।
विराट कोहली को टखने की समस्या
बताया जा रहा है कि विराट कोहली को टखने में दिक्कत थी, जिस वजह से वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में दूसरी पारी में फील्डिं करने मैदान पर नहीं उतरे। इससे पहले बैटिंग के दौरान भी कोहली रंग में नजर नहीं आ रहे थे। उन्हें शायद यह चोट परेशान कर रही थी। कोहली ने 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, वहीं अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। कोहली लगातार बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे, मगर यह उनका दिन नहीं था।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने विराट कोहली की चोट पर कहा, ‘मुझे अभी तक नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक है।’
रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते हुए रिटायर हर्ट
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में चोट से परेशान दिखे। 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए हिटमैन ने रायन रिकल्टन के साथ मिलकर एमआई को तूफानी शुरुआत दी थी, मगर बीच में उन्हें हैमस्ट्रिंग में दर्द उठा। पांचवें ओवर के दौरान उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ी। लेकिन जितना उन्होंने बैटिंग करने की कोशिश की, यह साफ हो गया कि कोई प्रॉब्लम बड़ी है। रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से चले गए। उन्होंने 13 बॉल पर 19 रन बनाए थे और बैटिंग के लिए वापस नहीं आए, जिससे MI एक हाई-स्कोरिंग गेम 18 रन से हार गया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


