TV पर खुला झूठ बोलने वाले हैं रोहित शर्मा? हिटमैन के शो के वायरल प्रोमो पर मच गया बवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेशनल टीवी चैनल पर क्या खुला झूठ बोलने वाले हैं रोहित शर्मा? ये एक सवाल उठ रहा है, क्योंकि हिटमैन के शो का एक प्रोमो वायरल है, जिसमें वे शिखर धवन का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन असल में विराट कोहली ने उनका साथ दिया था। 

Rohit Sharma
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे ओपनर रोहित शर्मा एक टीवी शो लेकर आ रहे हैं। 19 सितंबर से उनके शो की शुरुआत हो रही है, लेकिन इस शो में हिटमैन शायद जनता और अपने फैंस के सामने झूठ बोलते नजर आएंगे, क्योंकि प्रोमो में तो यही दिखाया गया है। रोहित ने एक ऐसे वाकये का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने शिखर धवन की तारीफ की। हालांकि, मामला कुछ अलग ही है। फैंस भी शायद इसी वजह से रोहित को झूठा करार दे रहे हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा सोनी टीवी पर फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा का नाम शो लेकर हाजिर होने वाले हैं। इस शो में शिखर धवन भी एक एपिसोड में आपको नजर आएंगे। उसी का प्रोमो सोनी टीवी ने जारी किया है। इसमें रोहित शर्मा बता रहे हैं, "हम ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे। मैं बॉलिंग कर रहा था। सामने स्टीव स्मिथ था। स्मिथ ने गेंद को आगे आकर पैड से रोक दिया। मैंने अपील की, लेकिन स्मिथ ने कुछ बोल दिया। दूसरे छोर पर डेविड वॉर्नर भी था, जिसके पास हमारा गब्बर (शिखर धवन) पहुंचा और फिर कुछ बात चीत हुई।"

रोहित जो कह रहे हैं, वह आप भी ऊपर दिए वीडियो में सुन सकते हैं, लेकिन आगे कहानी में रोहित ने शायद शिखर और उनके फैंस को खुश करने के चक्कर में कहानी को ट्विस्ट कर दिया है। सोशल मीडिया पर रोहित के इसी वीडियो के जवाब में वह वीडियो फैंस ने लगाना शुरू कर दिया है, जिसमें शिखर धवन दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं, बल्कि विराट कोहली स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर से उलझते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। यही कारण है कि फैंस रोहित शर्मा को झूठा करार दे रहे हैं। आप उस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

हिटमैन रोहित की बात अगर क्रिकेट के नजरिए से करें तो वे टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। इन दिनों वनडे क्रिकेट इतनी ज्यादा होती नहीं है तो उन्होंने टेलीविजन पर आने का फैसला किया है। हालांकि, वे सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है। इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, लेकिन वहां वनडे सीरीज पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद होगी तो वहां भी उनके पास शो शूट करने का वक्त होगा। उनका ध्यान वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़TV पर खुला झूठ बोलने वाले हैं रोहित शर्मा? हिटमैन के शो के वायरल प्रोमो पर बवाल