रोहित शर्मा ने सबको चुप करा दिया..., हिटमैन के शतक के बाद फूटा रवि शास्त्री का गुस्सा, कर दी ये बड़ी मांग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा की शतकीय पारी के बाद पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस वरिष्ठ बल्लेबाज ने सबको चुप करा दिया। शास्त्री ने रोहित को स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की है।

what ravi shastri said about rohit sharma
रोहित शर्मा के बारे में रवि शास्त्री ने क्या कहा?

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा की शतकीय पारी के बाद पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस वरिष्ठ बल्लेबाज ने सबको चुप करा दिया। शास्त्री ने रोहित को स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की और कहा कि अगर बल्लेबाज को लगता है कि वह अब काम नहीं कर सकता है तो वह खुद ही टीम छोड़ देगा।

रोहित शर्मा ने सबको चुप करा दिया है, बोले शास्त्री

रवि शास्त्री ने स्काई क्रिकेट से बातचीत के दौरान कहा "रोहित को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने सबको चुप करा दिया है। जब इस तरह की अफवाहें फैलती हैं, तो कभी-कभी यह परेशान करने वाला होता है। जब कोई खिलाड़ी इतना कुछ कर चुका होता है, तो उसे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं होती।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा "लेकिन अगर उसमें खेलने की इच्छा है और वह अपने खेल में कड़ी मेहनत करता है और अभी भी इसका आनंद ले रहा है, तो मुझे लगता है कि उसे जब तक चाहे तब तक मौका दिया जाना चाहिए। एक दिन ऐसा आएगा जब उसे लगेगा कि अब उसमें वह क्षमता नहीं रही, तब वह चला जाएगा।"

रोहित ने लॉर्ड्स में बनाए 138 ऐतिहासिक रन

बता दें कि रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए निर्णायक मैच में रोहित शर्मा पर काफी दबाव था। कई खबरें आ रही थीं कि चयनकर्ताओं की नजर में 2027 वनडे विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की टीम में कोई जगह नहीं है, इसलिए शायद यह उनका आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, 39 वर्षीय रोहित शर्मा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 84 गेंदों में शतक जड़ा। वनडे क्रिकेट में यह उनका 34वां शतक था। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे, उन्होंने जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग की जमकर धुनाई की। निर्णायक मैच में रोहित ने 110 गेंदों तक क्रीज पर टिके रहकर शानदार बल्लेबाजी की और 138 रन बनाए। उनकी इस पारी में 17 चौके और पांच छक्के शामिल थे। शुरुआती दो वनडे मैचों में रोहित को मनचाहा परिणाम नहीं मिला, क्योंकि उन्होंने क्रमशः 11 और 26 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन से लगातार सवालिया निशान उठने लगे थे। 2026 रोहित शर्मा के लिए अब तक अच्छा नहीं गुजरा था और उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी वो भी अफगानिस्तान के खिलाफ निकली थी। हालांकि, निर्णायक मैच में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को करारा संदेश दिया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित शर्मा ने सबको चुप करा दिया., शतक के बाद फूटा रवि शास्त्री का गुस्सा, कहा-