रोहित शर्मा 10 साल खेलने उतरेंगे घरेलू मैच, कमर कसकर शुरू की तैयारी- Video

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दो टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले तो न्यूजीलैंड ने घर में आकर भारतीय क्रिकेट टीम का गुरूर चकनाचूर किया और टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया और इसके बाद 10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आखिरकार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने कब्जे में किया और भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से पटखनी दी। इन दोनों सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी और बैटिंग पर कई सवाल खड़े हुए। रोहित की फॉर्म बैटर के तौर पर एकदम बेकार नजर आई और कप्तानी में भी उनके कुछ फैसले काफी बेकार साबित हुए। हाल ऐसा हो गया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट में रोहित ने खुद को ही टीम से ड्रॉप कर दिया। रोहित की टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की भी चर्चा तेज हो गई, लेकिन लगता है वह हार नहीं मानने वाले हैं। रोहित 10 साल बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं, उन्होंने रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कप्तान और हेड कोच गौतम गंभीर से कुछ कड़े सवाल किए हैं। खैर रोहित अब इसी महीने से रणजी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रणजी ट्रॉफी का ग्रुप स्टेज 23 जनवरी से खेला जाना है।

इसे भी पढ़ेंः ऐसा करना छोटी बात नहीं...क्या करुण नायर की ये दिली ख्वाहिश पूरी करेगा BCCI?

इसे भी पढ़ेंः ...तो फिर रोहित को जाना पड़ सकता है पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ा है मामला

मुंबई को अपना पहला मैच ग्रुप स्टेज में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेलना है। रोहित इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच 26 फरवरी को खेला जाना है। ग्रुप स्टेज के मैच 30 जनवरी को खत्म होंगे, इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मैच 8 फरवरी से खेले जाएंगे। रोहित के अलावा विराट कोहली भी रणजी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज में दिल्ली की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित 10 साल खेलने उतरेंगे घरेलू मैच, कमर कसकर शुरू की तैयारी- Video