जसप्रीत बुमराह अगर क्रिकेटर नहीं होते तो डॉक्टर होते, रोहित शर्मा ने क्यों कहा ऐसा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रोहित शर्मा ने कहा है कि अगर जसप्रीत बुमराह क्रिकेटर नहीं होते तो शायद डॉक्टर होते। इसके पीछे का कारण भी हिटमैन ने बताया है और कहा है कि वे हमें डेथ ओवर्स में बचाते हैं और डॉक्टर भी डेथ से बचाते हैं।

Rohit Sharma Jasprit Bumrah Team India
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्या

जसप्रीत बुमराह की अहमियत रोहित शर्मा से ज्यादा शायद किसी को नहीं पता होगी। वे मुंबई इंडियंस के लिए साथ में खेले और बुमराह कप्तान रोहित के लिए एक बड़ा हथियार रहे थे। भारतीय टीम के कप्तान जब रोहित शर्मा बने तो भी जसप्रीत बुमराह से उन्हें खूब साथ मिला और अहम मौकों पर भारत को जीत दिलाने में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। हालांकि, हिटमैन रोहित को लगता है कि अगर बुमराह एक क्रिकेटर नहीं होते तो शायद एक डॉक्टर होते। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

दरअसल, रोहित शर्मा एक शो होस्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा। इसी शो के एक एपिसोड में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारतीय बल्लेबाज से कुछ सवाल किए। इसी दौरान हिटमैन से कृष्णा ने पूछा कि अगर बुमराह क्रिकेटर नहीं होते तो क्या होते? इसके जवाब में रोहित ने कहा, "मुझे लगता है कि बुमराह डॉक्टर होते, क्योंकि आखिर में आकर वे बॉल डालते हैं और हमें और भारतीय टीम को बचाते हैं। मेरा मतलब है कि बहुत कम लोग ऐसा करते हैं। इसलिए हम क्रिकेट में भी उन ओवरों को डेथ ओवर्स कहते हैं। डॉक्टर लोग भी डेथ से बचाते हैं और बुमराह भी डेथ ओवर्स में बचाते हैं।"

वहीं, आगे युवराज सिंह के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, "युवराज सिंह के बारे में, मैं बोलूंगा कि वे क्रिकेटर नहीं होते हेडमास्टर होते, क्योंकि उनका एक आदत था, जो अभी भी है कि जब हम 2006-2007 में नए-नए टीम में आए थे तो हमें बहुत डांटते थे। यंग बच्चों से बहुत प्यार भी करते थे। मुझे मेरे पहले या दूसरे टूर के बाद बहुत कंफर्टेबल किया था, क्योंकि कभी-कभी होता है कि आप इतने बड़े सीनियर के साथ खेल रहे होते हैं तो सीनियर और जूनियर खिलाड़ी के बीच एक दरार होती है, जिसे उन्होंने दूर किया।"

रोहित की निगाहें विश्व कप पर

रोहित शर्मा की बात करें तो वह इस समय सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं और 2027 वर्ल्ड कप पर उनकी निगाहें हैं, जो उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। वे टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और वनडे क्रिकेट के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है और कई किलो वजन कम करने के बाद उन्होंने भारत की वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। उनके बल्ले से रन भी आ रहे हैं। पिछले 4 मैचों में दो शतक और एक 90 प्लस की पारी वे खेल चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बुमराह अगर क्रिकेटर नहीं होते तो डॉक्टर होते, रोहित शर्मा ने क्यों कहा ऐसा?