मोहम्मद कैफ ने पकड़ी रोहित शर्मा की बैटिंग की कमजोरी, बोले- जब से कप्तानी गई है, तब से उन्होंने...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा को लेकर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है। रोहित को लेकर कैफ का मानना है कि जब से उनसे कप्तानी छिनी है, तभी से उनके बैटिंग का टेम्पलेट बदला है। उनकी जो अप्रोच है, वह सही नहीं है।

Rohit Sharma

जब से रोहित शर्मा से कप्तानी गई है, तभी से वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग अप्रोच के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसका फायदा उनको नहीं मिल रहा है। यही बात पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कही है। कैफ का मानना है कि रोहित पुराने टेम्पलेट को बदलना चाहते हैं, जिसमें वह अटैक करते थे। अब वह कंसिस्टेंट रहना चाहते हैं। यह अप्रोच उनके लिए काम नहीं कर रही है। रोहित शर्मा सोच रहे हैं कि भाई टीम जीतेगी तो बात कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर की होगी। ऐसे में उन्हें सिर्फ रनों पर फोकस करना है। ये बात कैफ ने कही है।

मोहम्मद कैफ क्रिकबज के एक वीडियो में कहा, "उस लाइन पर कभी-कभी उनका ना हर मैच में स्कोर नहीं आता आता है, पर फिर वो दो तीन इनिंग खराब हो जाती है और फिर आती है एक बड़ी पारी। उन्होंने अपना खेलने का पैटर्न भी चेंज किया है जब से वो चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कप्तानी से हटे हैं तो ऑस्ट्रेलिया टूर था, आपको याद होगा वहां पर शतक आया था। 121 रनों की पारी थी, जो 125 के आसपास गेंदों में खेली थी। वे ऐसे कभी नहीं खेलते। उनका खेलने का तरीका है कि पहले 10 ओवर में गेम को टेक ऑन करना।"

कप्तान थे तो उनका गेम अलग था- कैफ

कैफ ने आगे कहा, "जब वो कप्तान थे खुद तो उन्होंने यह बोला कि यार मैं 10 ओवर का जो माहौल है, जो टेंपलेट है, जो अग्रेशन है, वो मैं सेट करता हूं, पहले 10 ओवर्स में। बाद में बाकी प्लेयर संभाल लेना भाई, लेकिन पहले मैं ऑल आउट जा रहा हूं। 10 में 80 देख रहा हूं। 10 में 90 देख रहा हूं। ऐसे पहले बैटिंग करते थे, जब वो कप्तान थे। जब से कप्तानी उनके हाथ से गई है, हटाए गए हैं। उन्होंने अप्रोच थोड़ा चेंज किया है। उनको लग रहा है कि मुझे कंसिस्टेंट बनना है।"

पूर्व क्रिकेटर ने इसी शो में आगे कहा, "आप देखिए कि जब वे कप्तान रहे थे तो स्ट्राइक रेट अलग था, लेकिन अब 86 के आसपास की स्ट्राइक रेट है, तो मेरा मानना है वो फोकस कर रहे हैं कि भाई मुझे ना अब लोग जज कर रहे हैं कि मैं कितने रन बनाता हूं। अब टीम जीतेगी तो गिल और गौतम गंभीर की बात होगी, क्योंकि वो कप्तान है, वो कोच है। मगर, मैं अब एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहा हूं, तो फोकस मुझे स्कोर पर करना है। उस चक्कर में गेम थोड़ा चेंज किया है। आप देखिए लास्ट मैच में 15 बॉल चार रन पर थे वो, जो हम कभी नहीं देखते कि रोहित शर्मा की अप्रोच में 15 बॉल तो 30-35 खेलते हैं, बैटिंग करते हैं। वो पर लास्ट मैच में, क्योंकि वो चाह रहे हैं कि मैं अब एक ही काम बचा है वो है बैटिंग। तो उन्होंने थोड़ा सा अपने गेम को चेंज किया।"

उनकी ये अप्रोच गलत है- कैफ

रोहित की ही बात आगे करते हुए कैफ बोले, "वो आंख जमाना चाह रहे हैं। वो पार्टनरशिप बिल्ड करना चाह रहे हैं। पूरा एक ऐसे हालात में आना चाहते हैं जहां पर अपने आप को पूरा मौका दें। जोखिम भरा शॉट शुरू में कम मार रहे हैं। मुझे लगता है कि वो गलत अप्रोच है। अपने करियर में कभी उन्होंने ऐसा खेला नहीं है। तो उनको एडजस्ट करने में टाइम लगेगा, क्योंकि विराट कोहली, शुभमन गिल बड़े ऑर्गेनाइज्ड प्लेयर हैं। ग्राउंडेड शॉट ज्यादा मारते हैं। रोहित शर्मा ज्यादा लॉफ्टेड शॉट मारते हैं। ऐसे में वो अगर ग्राउंडेड जाएंगे ना तो वो डॉट बॉल काफी आने वाली हैं। ऐसे में उनको अपना गेम घूम फिर के रीइनवेंट करना पड़ेगा।"

मोहम्मद कैफ आगे कहते, "हमने रोहित को देखा है कि वह आगे बढ़ के शॉट मारते हैं, पुल करते हैं या हवाई फायर ज्यादा करते हैं। वो उनका नेचुरल स्टाइल है। वो कम किया और इस चक्कर में थोड़ा स्ट्राइक रेट कम हुआ है। वे अभी भी ढूंढ रहे हैं फार्मूला कि मैं क्या पुराना रोहित शर्मा बनूं या मैं इस अंदाज में खेलूं जहां पर मैं हर हर मैच में स्कोर कर पाऊं। रोहित खुद ढूंढ रहे हैं कि उन्हें कौन सी अप्रोच रखनी चाहिए। 2019 के वर्ल्ड कप पांच शतक वहां बनाए। 2023 में उन्होंने एक बहुत इटेंसिटी के साथ बल्लेबाजी की। उसने हम सभी को दिखाया। 2027 में कौन से रोहित शर्मा हम एक्सपेक्ट कर सकते हैं? क्योंकि जब आप ओपनर्स की फेहरिस्त देखते हैं जो अभी भी हमारे पास इतने सारे ऑप्शंस हैं वो खुद जब पलट के देखते होंगे वो सोचते होंगे ये लाइन बहुत लंबी है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।