रोहित शर्मा के रनआउट की इनसाइड स्टोरी, शुभमन गिल से खास 'कनेक्शन'; कोहली भी नहीं बच पाए
रोहित शर्मा 2024 से कुल 2 बार रन आउट हुए हैं। वहीं विराट कोहली इस दौरान 1 बार। मजे की बात यह है कि इन तीनों ही मौकों पर एक ही खिलाड़ी नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा था। यह और कोई नहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं।

अगर कोई अच्छी गेंद बल्लेबाज को आउट करे तो बल्लेबाज भी उसकी कई बार तारीफ कर देता है। वहीं बल्लेबाज अगर खुद खराब शॉट खेलकर आउट होए तो वह अगले मैच में सुधान करने की कोशिश करता है, मगर जब कोई बल्लेबाज रन आउट होता है तो उसे सबसे ज्यादा दुख होता है। कभी नॉन स्ट्राइकर की लगती की वजह से उसे पवेलियन लौटना पड़ता है तो कभी खुद के मिसजजमेंट से। रोहित शर्मा के साथ भी शनिवार, 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे के दौरान ऐसा ही हुआ। रोहित शर्मा एक रन चुराने के चक्कर में रनआउट हो गए, वहीं दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल खड़े रहे। रोहित शर्मा के रनआउट में शुभमन गिल का खास कनेक्शन सामने आया है।
रोहित शर्मा के रनआउट का गिल 'कनेक्शन'
2024 से रोहित शर्मा यह दूसरी बार रन आउट हुए हैं और मजे की बात यह है कि इन दोनों ही बार उनके साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर शुभमन गिल ही थे। और तो और विपक्षी टीम भी अफगानिस्तान की ही थी।
जी हां, 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टी20 मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में खेला गया था, उस मैच में भी रोहित शर्मा को शुभमन गिल ने ही रन आउट कराया था। वहीं अब दूसरी बार भी शुभमन गिल ही उनके साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे।
विराट कोहली भी गिल से नहीं बच पाएं
2024 से रोहित शर्मा 2 बार तो विराट कोहली 1 बार रन आउट हुए हैं और इन तीनों ही मौकों पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर शुभमन गिल ही थे। गिल के ये आंकड़े काफी हैरान कर देने वाले हैं। अगर वह ऐसे ही सीनियर खिलाड़ियों को आउट कराते रहें तो सोशल मीडिया फैंस उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
रोहित शर्मा 21 बार हुए रन आउट
रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 21वीं बार रन आउट हुए हैं। विराट कोहली और शिखर धवन के क्रीज पर रहते वह 3-3 बार रन आउट हुए हैं। वहीं शुभमन गिल अब उन्हें 2 बार रन आउट करवा चुके हैं।
नॉन-स्ट्राइकर एंड पर सबसे ज्यादा बार जब रोहित शर्मा रन आउट हुए
3 - विराट कोहली
3 - शिखर धवन
2 - शुभमन गिल*
2 - एमएस धोनी
2 - रवींद्र जडेजा
2 - सुरेश रैना
1 - युवराज सिंह
1 - पी ओझा
1 - मिथुन
1 - गौतम गंभीर
1 - अजिंक्य रहाणे
1 - दिनेश कार्तिक
1 - चेतेश्वर पुजारा
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


