जो रूट के बाद इंग्लैंड में चलता है रोहित शर्मा का 'राज', दुनियाभर के बल्लेबाजों में टॉप-2 में उनका नाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा ने शतक जड़ अपने आलोचकों को जवाब दिया। कहा जा रहा था कि यह उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। रोहित शर्मा अब इस शतक के साथ इंग्लैंड में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं।

Rohit Sharma Centuries in England
रोहित शर्मा के इंग्लैंड में शतक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़ अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पहले दो वनडे में फेल होने के बाद एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई ने इसे सिर्फ अफवाह बताया, मगर रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ बता दिया है कि वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम को उनकी कितनी जरूरत है। क्रिकेट के गलियारों में कहा जा रहा था कि इंग्लैंड में स्विंग करती गेंदबाजों का हिटमैन के पास कोई जवाब नहीं है, मगर उनका एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

यह रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का। इस लिस्ट में मेजबान टीम के भी बल्लेबाज शामिल है।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट के नाम है। इंग्लिश सरजमीं पर उन्होंने 10 सेंचुरी लगाई है। वहीं रोहित शर्मा 8 शतक के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

जी हां, इंग्लैंड में अब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह दूसरे पायदान पर हैं। वर्ल्ड कप 2019 में ही उन्होंने 5 शतक लगाए थे।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी (इनिंग्स)

10 - जो रूट (93)

8 - रोहित शर्मा (30)

8 - एम ट्रेस्कोथिक (60)

7 - जॉनी बेयरस्टो (58)

6 - जेसन रॉय (59)

6 - इयोन मॉर्गन (111)

5 - ग्राहम गूच (45)

5 - जोस बटलर (76)

मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने फेरा रोहित शर्मा के शतक पर पानी

388 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया था। दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े थे। गिल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा लगे रहे और दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ भी उन्होंने शतकीय साझेदारी की। इस दौरान हिटमैन ने अपनी सेंचुरी भी पूरी की। रोहित 138 रन बनाकर आउट हुए, जब भारत का स्कोर 39वें ओवर में 260 रन था। जैसे ही रोहित आउट हुए भारतीय बल्लेबाजी बिखरना शुरू हो गई। टीम इंडिया 50 ओवर में 360 रन ही बना पाई। भारत यह मैच 27 रनों से हारा।

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टी20 सीरीज भारत 0-4 से हारा था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।