लॉर्ड्स की बालकनी में साथ दिखे रोहित शर्मा-गौतम गंभीर, जिसने देखा सब रह गए हैरान
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का लॉर्ड्स बालकनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के आखिरी वनडे मैच को लेकर चल रही चर्चा के बीच फैंस के लिए सुकून देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट के सदस्य और पूर्व कप्तान रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सभी लॉर्ड्स की बालकनी में मौजूद हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान कोच गौतम गंभीर और सलामी बल्लेबाज बातचीत भी कर रहे हैं। रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया था कि लॉर्डस वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इन सभी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।
रोहित-गंभीर एक साथ दिखे
बीसीसीआई द्वारा रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करने के बाद शनिवार को लॉर्ड्स में एक नई तस्वीर दिखाई दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सपोर्ट स्टाफ के साथ हंसी मजाक करते हुए बालकनी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कोच गौतम गंभीर के साथ बात भी की। शर्मा भारत के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर मौजूद थे। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के साथ कुछ समय बिताया, उसके बाद अपना ट्रेनिंग सत्र शुरू किया।
बीसीसीआई सचिव ने संन्यास की अटकलों को खारिज किया
दूसरे वनडे के दौरान मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को वनडे विश्वकप 2026 के प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहता है और उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहता है। हालांकि बीसीसीआई सचिव ने अटकलें खारिज कर दी।
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा ,'' रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा। रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा । दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है।''
समझा जाता है कि बीसीसीआई के आला अधिकारी इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रूख से खुश नहीं हैं। बीसीसीआई सचिव ने सभी पक्षों से दिन भर चली बातचीत के बाद आधिकारिक बयान जारी किया। बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने भी सैकिया के साथ इस मसले का हल निकालने में भूमिका निभाई। रोहित इस बात से काफी नाखुश थे कि एक अहम मैच से पहले उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया और वह नाराजगी जाहिर कर चुके थे कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। रोहित 300 वनडे क्लब में शामिल होने से 13 मैच दूर हैं। वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



