रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, दिया छोटा सा जवाब; बोले- मुझे नहीं लगता कि अब…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rohit Sharma on 2027 ODI World Cup: रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर छोटा सा जवाब दिया है। यह 50 ओवर फॉर्मेट का यह टूर्नामेंट अगले साल अक्टूबर में शुरू होगा।

Rohit Sharma on 2027 ODI World Cup
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, अभी कंफर्म नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा। दिग्गज बल्लेबाज रोहित फिलहाल 39 साल के हैं। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे एक्टिव हैं। रोहित से जब अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्लियर जवाब नहीं दिया बल्कि फैंस को दुविधा में डाल दिया। उन्होंने कहा कि अभी काफी समय है।

'मुझे नहीं लगता कि अब ऐसा संभव होगा'

दरअसल, रोहित ने गुरुवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में एक दर्शक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ''अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।'' उनसे यह भी पूछा गया कि क्या भारत के चैंपियन पर फैंस के साथ जश्न मनाने के लिए खुली बस में परेड आयोजित की जाएगी, ठीक उसी तरह जैसे 2024 में निकाली गई। रोहित की अगुवाई में तब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुंबई में विजय परेड निकाली थी। इसपर 'हिटमैन' ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि अब बस परेड संभव होगी।''

रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लगी

कुछ महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की अटकलें थीं, जिसका बीसीसीआई को खंडन करना पड़ा। वह पिछली बार जुलाई 2026 में भारतीय टीम की ओर से मैदान पर उतरे थे। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक शतक जमकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाए, जो लॉर्ड्स में किसी भारतीय प्लेयर की पहले वनडे सेंचुरी है। वहीं, कुछ दिन पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच दिग्गज बल्लेबाज का पुरजोर बचाव किया।

रोहित शर्मा से आप और क्या चाहते हैं?

बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के बाद सैकिया ने कहा था, ''रोहित सभी मैच में शानदार खेल रहे हैं। तो आप और क्या चाहते हैं? पिछले मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) में उन्होंने 138 रन बनाए थे, फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? इसलिए मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता।'' रोहित अब इस महीने के आखिर में भारतीय जर्सी में एक्शन में होंगे। टीम इंडिया को 27 सितंबर से घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, 'हिटमैन' ने दिया छोटा सा जवाब