'वह भारत का सबसे बड़ा मैच विनर है', रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया ‘स्पेशल’

Jan 18, 2026 03:27 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा ने युवा सनसनी तिलक वर्मा की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भविष्य का सबसे बड़ा मैच विनर करार दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान रोहित ने तिलक वर्मा को एक 'खास' और 'स्पेशल' क्रिकेटर बताया।

'वह भारत का सबसे बड़ा मैच विनर है', रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया ‘स्पेशल’

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा ने युवा सनसनी तिलक वर्मा की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भविष्य का सबसे बड़ा मैच विनर करार दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान रोहित ने तिलक वर्मा को एक 'खास' और 'स्पेशल' क्रिकेटर बताया। रोहित का मानना है कि तिलक में वह क्षमता है जो उन्हें आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा स्तंभ बनाएगी।

रोहित शर्मा ने तिलक के खेल की तकनीक से अधिक उनके मानसिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रोहित ने कहा, "मुझे लगता है कि तिलक में एक अलग चीज है, उसका रवैया बहुत अच्छा है, खासकर उसका टेम्परामेंट सुपर है. आप देखिए एशिया कप के फाइनल में तिलक ने जिस तरह की पारी खेली, वह अविश्वसनीय था। उस पारी में तिलक ने मैच विनर खिलाड़ी की झलक दिखाई थी, उसने दिखाया है वह भारत का सबसे बड़ा मैच विनर है।" रोहित ने आगे कहा कि तिलक ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि वे दबाव की स्थितियों में टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं।

तिलक वर्मा की इस काबिलियत का सबसे बड़ा उदाहरण एशिया कप के हाई-वोल्टेज फाइनल में देखने को मिला था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए उस खिताबी मुकाबले में भारत ने महज 20 रनों के भीतर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे धुरंधरों के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे नाजुक समय पर तिलक वर्मा ने क्रीज पर कदम रखा और 53 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत एशिया कप चैंपियन बना और तिलक को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। रोहित ने इस पारी को अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि इसमें एक सच्चे मैच विनर की झलक थी।

हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले तिलक वर्मा को हाल ही में सर्जरी करानी पड़ी है। टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज एक महीने का समय बचा है, ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, उन्हें पूरी तरह ठीक होने में तीन से चार हफ्ते का समय लग सकता है। भारतीय क्रिकेट जगत अब यही उम्मीद कर रहा है कि यह युवा मैच विनर जल्द स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;