IPL की ऑल टाइम XI में रोहित शर्मा नहीं; जानें केविन पीटरसन ने किसे बनाया कप्तान
रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी अगुवाई में ही मुंबई इंडियंस 5 बार चैंपियन बनी है, वहीं वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हाल ही में IPL की ऑल टाइम XI चुनने की कोशिश की है। दिग्गज खिलाड़ियों से भरी इस रंगारंग लीग में 11 खिलाड़ियों को चुनना एक बड़ा टास्क है, जितनी भी कोशिश कर लो कोई ना कोई बड़ा ना छूट ही जाना है। केविन पीटरसन के साथ भी ऐसा हुआ। उन्होंने हाल ही में आईपीएल की ऑल टाइम XI चुनते हुए रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया। रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी अगुवाई में ही मुंबई इंडियंस 5 बार चैंपियन बनी है, वहीं वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर हैं।
लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर केविन पीटरसन ने यह XI जोस बटलर के साथ चुनी। ओपनिंग स्लॉट के लिए बटलर ने पीटरसन को क्रिस गेल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा में से किसी दो को चुनने का विकल्प दिया।
इनमें से उन्होंने गेल और कोहली को चुना।
इसके बाद, उन्हें एबी डी विलियर्स, सुरेश रैना, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, युवराज सिंह और कीरोन पोलार्ड में से तीन मिडिल ऑर्डर खिलाड़ी चुनने थे।
इस पर पीटरसन ने तुरंत कहा: “रैना तो पक्का।” उन्होंने डी विलियर्स को भी चुना। उन्होंने कहा कि वह आखिरी नाम पर बाद में आएंगे।
कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका के लिए, उन्होंने एमएस धोनी को चुना और इसे "बिना किसी शर्त के" (non-negotiable) बताया। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार ट्रॉफी उठाने में कामयाब रही है। जब उनकी फाइनल टीम चुन ली गई, तो बैटिंग क्रम में धोनी की जगह 5वें नंबर पर तय की गई, जो उनकी सामान्य बैटिंग पोजिशन से ऊपर थी।
इसके बाद, ऑलराउंडर के स्लॉट में, पीटरसन को हार्दिक पांड्या, सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्राव और आंद्रे रसेल में से दो खिलाड़ियों को चुनने को कहा गया। यहां भी उन्होंने हार्दिक पांड्या जैसे बड़े ऑलरांडर को नहीं चुना।
उन्होंने रसेल को चुना और फिर कहा, "रसे तो टीम में होंगे ही। नरेन हर IPL टीम में खेलेंगे। और जडेजा भी जरूर खेलेंगे। उन्हें तो खेलना ही है।"
फिर, बटलर ने कहा कि पीटरसन इन स्पिनरों में से अपनी XI में सिर्फ एक स्पिनर चुन सकते हैं: राशिद खान, हरभजन सिंह या युजी चहल।
पीटरसन ने तुरंत जवाब दिया: “चहल। चहल ही मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है। IPL के इतिहास का सबसे बुरा फैसला RCB का उसे टीम से जाने देना था।”
इसके बाद उन्हें अपनी XI पूरी करने के लिए दो तेज गेंदबाज चुनने का मौका दिया गया। लेकिन मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के नाम पढ़ने के बाद, इससे पहले कि बटलर कोई और नाम पढ़ पाते, इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें और नाम सुनने की जरूरत नहीं है।
केविन पीटरसन की ऑल टाइम IPL XI- क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, एमएस धोनी, सुनील नरेन, रवींद्र जड़ेजा, आंद्रे रसेल, युजी चहल, जसप्रित बुमरा और लसिथ मलिंगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


