रोहित शर्मा ने 35वां वनडे शतक ठोककर बनाए 6 रिकॉर्ड, एक देश में कोई और नहीं कर पाया ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rohit Sharma 35th ODI Century Records: दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने गुवाहाटी वनडे में अनेक रिकॉर्ड्स बनाए।

Rohit Sharma 35th ODI Century Records
35वां वनडे शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 406 रनों का ऐतिहासिक टारगेज चेज किया। कप्तान शुभमन गिल ने (133 गेंदों में नाबाद 233) दोहरा शतक लगाया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने सेंचुर ठोकी। उन्होंने 75 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 101 रनों की पारी खेली। यह रोहित के वनडे करियर का 35वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 52वां शतक था। उन्होंने बुधवार को गुवाहाटी वनडे में सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। उन्होंने सचिन तेंदुलकर समेत पांच दिग्गजों को पछाड़ा।

इन दो लिस्ट में सचिन से आगे निकले रोहित

रोहित शर्मा वनडे में दूसरे सबसे तेज 12 हजार रन पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 282 पारियों में यह आंकड़ा छुआ और सचिन को पीछे छोड़ा। सचिन ने 300 पारियों में ऐसा किया था। विराट कोहली 242 पारियों में 12 हजार बने थे। रोहित वनडे में सफल रनचेज में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अब तक सफल रनचेज में 15 शतक लगाए हैं। सचिन (14 शतक) तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। कोहली इस लिस्ट में 25 सेंचुरी के साथ शीर्ष पर हैं। रोहित वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने को पछाड़ा है। रोहित ने 97 बार पचास या उससे अधिक रनों की पारी खेली है। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या और जयवर्धने ने 96-96 मर्तबा ऐसा किया। इस फेहरिस्त में सचिन (145) पहले और कोहली (134) दूसरे नंबर पर हैं।

ऐसा करने वाले इकौलते प्लेयर बने रोहित

रोहित शर्मा भारत में वनडे सेंचुरी ठोकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 39 साल और 153 दिन की उम्र में यह कारनामा किया और सुनील गावस्कर का 1987 का रिकॉर्ड तोड़ा। गावस्कर ने 38 साल और 113 दिन की उम्र में भारतीय सरमजीं पर वनडे शतक लगाया था। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह कैरेबियन टीम के सामने 44 सिक्स उड़ा चुके हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे में 40 सिक्स जमाए थे। रोहित ने भारत की धरती पर 200 वनडे सिक्स कंप्लीट कर लिए हैं। वह एक देश में 200 वनडे छक्के लगाने वाले इकलौते प्लेयर बन गए हैं। एक देश में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में दूसरा नंबर वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल का है। गेल ने घर पर 147 सिक्स उड़ाए।

रोहित शर्मा ने गुवाहाटी वनडे में बनाए ये 6 रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा वनडे में दूसरे सबसे तेज 12 हजारी बने (282 पारी)

2. सफल रनचेज में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले (14)

3. वनडे में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वालों की लिस्ट में छठे नंबर (97)

4. भारत में वनडे सेंचुरी ठोकने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर (39 साल153 दिन)

5. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सिक्स उड़ाने वाले प्लेयर (44)

6. एक देश में 200 वनडे सिक्स मारने वाले पहले क्रिकेटर बने (भारत)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित ने 35वां वनडे शतक ठोककर बनाए 6 रिकॉर्ड, एक देश में कोई और नहीं कर पाया