रोहित शर्मा ने एक शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, इंग्लैंड में कर ली डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शतक ठोका। हालांकि, टीम इंडिया को विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हार मिली। 'हिटमैन' रोहित ने लॉर्ड्स सेंचुरी के दम पर कई रिकॉर्ड बनाए।

Rohit Sharma Lords Century Records
रोहित शर्मा लॉर्ड्स शतक रिकॉर्ड

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। वह इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन तीसरे वनडे में दमदार पारी खेली। उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक शतक जमाया। बतौर ओपनर उतरे रोहित ने 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन जुटाए। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। यह 39 वर्षीय दिग्गज के वनडे करियर का 34वां शतक है। वह वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर क का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 38 साल और 227 दिन की उम्र में सेंचुरी जमाई थी। रोहित ने लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

इंग्लैंड में कर ली डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

रोहित किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने वाले मेहमान प्लेयर बन चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 8 शतक लगाए हैं। रोहित ने सचिन, सईद अनवर, एबी डिविलियर्स और क्विंडन डिकॉक को पछाड़ा। सचिन और सईद ने यूएई में जबकि डिविलियर्स और डिकॉक ने भारत में सात-सात वनडे शतक लगाए। रोहित ने बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 46 सेंचुरी लगाई हैं। सचिन ने ओपनर के रूप में 45 शतक जमाए। रोहित SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में 15 वनडे सेंचुरी बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रोहित इंग्लैंड में 8 अलग-अलग इंग्लैंड वेन्यू पर सेंचुरी बनाने वाले इकलौते हैं। उन्होंने एजबेस्टन में तीन, ब्रिस्टल, लीड्स, केनिंग्टन ओवल, ओल्ड ट्रैफर्ड, साउथेम्प्टन, ट्रेंड ब्रिज और लॉर्डनस में एक-एक शतक जमाया। रोहित ने एक मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। वह ब्रैडमैन के बाद इंग्लैंड में 10 सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा ने एक शतक जड़कर बनाए ये 10 रिकॉर्ड

  1. लॉर्ड्स में वनडे सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय
  2. SENA देशों में 15 वनडे सेंचुरी बनाने वाले पहले खिलाड़ी
  3. इंग्लैंड के 8 अलग-अलग वेन्यू पर सेंचुरी बनाने वाले पहले मेहमान बल्लेबाज
  4. वनडे शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय
  5. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले भारतीय ओपनर (46)
  6. इंग्लैंड के खिलाफ सबसे शतक लगाने वाले भारतीय (9)
  7. किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने वाले मेहमान प्लेयर (इंग्लैंड में 8)
  8. वनडे चेज में ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा शतक (17)
  9. डॉन ब्रैडमैन के बाद इंग्लैंड में 10 सेंचुरी बनाने वाले दूसरे मेहमान बल्लेबाज
  10. इंग्लैंड में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर (138)

रोहित शर्मा के शतक पर फिरा पानी

रोहित ने भले ही कई रिकॉर्ड बनाए लेकिन लॉर्ड्स वनडे में उनका शतक बेकार गया। भारत को यहां 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 रनों से हार मिली। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 360 रन जुटाए। कप्तान शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत का इंग्लैंड में टी20 सीरीज में 4-0 से सूपड़ा साफ हुआ था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।