'रोहित शर्मा ने करारा तमाचा मारा', ‘द हंड्रेड’ के दौरान रवि शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ravi Shastri on Rohit Sharma: रवि शास्त्री ने ‘द हंड्रेड’ के दौरान रोहित शर्मा की शान में कसीदा पढ़ा। रोहित ‘द हंड्रेड’ 2026 के पहले मैच में एमआई फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करने पहुंचे।

Ravi Shastri on Rohit Sharma Lords Century
रोहित शर्मा और रवि शास्त्री

रोहित शर्मा ने हाल ही में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐतिहासिक शतक जमाया। इस मैच से पहले रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लग रही थीं। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि लॉर्ड्स वनडे 'हिटमैन' का आखिरी मैच नहीं। रोहित ने भी यहां 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। वह लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद वहां ‘द हंड्रेड’ 2026 शुरू हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला गया। रोहित लंदन के केनिंग्टन ओवल में एमआई लंदन को सपोर्ट करने पहुंचे। यह मुंबई इंडियंस (एमआई) की सिस्टर फ्रेंचाइजी है। रोहित ने यह मैच नीता अंबानी के साथ बैठकर देखा, जो एमआई की मालकिन हैं। रोहित ने आईपीएल में बतौर कप्तान एमआई के लिए पांच ट्रॉफी जीती हैं।

'रोहित शर्मा ने करारा तमाचा मारा'

एमआई लंदन बनाम सनराइजर्स लीड्स मैच के दौरान जब स्क्रीन पर रोहित को दिखाया गया तो कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने 'हिटमैन' की शान में कसीदा पढ़ा। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच शास्त्री ने कहा, ''रोहित अपने आलोचकों को चुप कराने के बाद अच्छा और रिलैक्स्ड महसूस कर रहे होंगे। इंग्लैंड सीरीज के आखिरी वनडे मैच से पहले बहुत शोर मचा, और फिर उन्होंने जवाब दिया। रोहित ने शतक जड़कर बल्ले से एक करारा तमाचा मारा। उन्होंने 138 रन बनाए। यह उनका लॉर्ड्स में पहला शतक। वह काफी कुछ देख चुके हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए पांच खिताब जीते हैं।'' 39 वर्षीय रोहित आईपीएल में मुंबई का हिस्सा हैं लेकिन अब बतौर प्लेयर खेलते हैं। मुंबई की कमान फिलहाल हार्दिक पांड्या के पास है।

'जब तक खेलूंगा, शोर जारी रहेगा' रोहित

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों के बीच रोहित ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस 'शोर (आलोचना, अफवाहें, अटकलें और लगातार होने वाली चर्चाएं)' की पूरी जानकारी है, लेकिन इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। 'हिटमैन' ने लॉर्ड्स वनडे के बाद कहा, ''जब से मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है, तब से इस तरह की बातें सुनता आ रहा हूं। जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह चलता रहेगा। इसलिए इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं और टीम की सफलता में कितना योगदान देता हूं। मेरा पूरा ध्यान उसी पर रहता है। शोर रहने दीजिए, अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के भीतर है, बाकी लोगों का काम मैदान के बाहर। मैं इसी नजरिए से इसे देखता हूं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'रोहित ने करारा तमाचा मारा', ‘द हंड्रेड’ के दौरान शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा?