रोहित शर्मा बोलते रहे, गौतम गंभीर ने मुश्किल से देखा; लॉर्ड्स बालकनी के वीडियो ने डाला आग में घी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा का गौतम गंभीर के साथ तनावपूर्ण बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। भारत के दिग्गज सलमाी बल्लेबाज रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में ऐतिहासिक शतक ठोका।

Rohit Sharma and Gautam Gambhir ViraL Video
रोहित शर्मा और गौतम गंभीर

रोहित शर्मा इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में धमाल मचाने में नाकाम रहे थे, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगी। कहा जाने लगा कि लॉर्ड्स में तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, लॉर्ड्स वनडे से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज कर दिया। वहीं, रोहित ने भी तीसरे वनडे में शतक ठोककर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रनों की पारी खेली। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अनबन की अफवाह अक्सर उड़ती रहती है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। रोहित लॉर्ड्स की बालकनी में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तनावपूर्ण बातचीत करते हुए नजर आए।

गंभीर ने मुश्किल रोहित की तरफ देखा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शतक लगाने के बाद बालकनी में कोच गंभीर के साथ बैठे थे। दोनों में तालमेल बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जब 39 वर्षीय रोहित बोल रहे थे तो ऐसा लगा कि गंभीर बेमन से उन्हें सुन रहे। कोच ने मुश्किल से 'हिटमैन' की तरफ देखा। रोहित के बोलने के बाद ही गंभीर ने प्रतिक्रिया दी। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि दोनों के बीच काफी तनावपूर्ण बातचीत हुई है। वीडियो को लेकर क्रिकेट फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''लगता है रोहित इस बात से नाराज हैं कि रिव्यू मीटिंग में गंभीर ने उनका साथ नहीं दिया। गंभीर की बॉडी लैंग्वेज उत्साहजनक लग रही।'' अन्य लिखा, ''रोहित थोड़ा गुस्से में दिख रहे हैं। आखिर क्या हो रहा है? मुझे लगता है कि गौतम गंभीर ने मैच से पहले उससे कुछ कहा था।''

देखें VIDEO…

'जब तक रहूंगा, यह शोर-शराबा होता रहेगा'

बता दें कि रोहित का शतक लॉर्ड्स में भारत के काम नहीं आया। भारत को 388 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 रनों से हार मिली। भारत ने सात विकेट गंवाकर 360 रन जोड़े। इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। रोहित ने मैच के बाद कि अगर शोर-शराबा नहीं, तो मजा नहीं। 'हिटमैन' ने कहा, ''देखिए, मेरा काम बल्लेबाजी करना, खेलना और अपने देश व टीम का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के समय से ही मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब मैंने डेब्यू किया था, तब भी शोर-शराबा था। और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह शोर-शराबा होता रहेगा। इसलिए इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित बोलते रहे, गंभीर ने मुश्किल से देखा; लॉर्ड्स बालकनी का वीडियो वायरल