Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma is the first Asian Captain to win back to back ICC Trophies beat Kapil Dev Sourav Ganguly and MS Dhoni
जो कमाल कपिल देव और एमएस धोनी जैसे कप्तान नहीं कर पाए, वो रोहित शर्मा ने कर दिखाया

जो कमाल कपिल देव और एमएस धोनी जैसे कप्तान नहीं कर पाए, वो रोहित शर्मा ने कर दिखाया

संक्षेप:
  • रोहित शर्मा भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी उन्होंने देश को दिलाई है।

Wed, 12 March 2025 08:57 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Champions Trophy 2025 जीतने के साथ रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जो कमाल भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान, श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए, वह कमाल रोहित शर्मा ने कर दिया। रोहित शर्मा एशिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी अपने देश को दिलाई हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुनिया के सिर्फ चार ही कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें रोहित एकमात्र एशियाई कप्तान हैं। एशिया के कई कप्तान हैं, जो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं, लेकिन कोई भी लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। यहां तक कि एमएस धोनी ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन वे भी लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट देश को नहीं दिला सके। रोहित शर्मा से पहले पैट कमिंस ने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वर्ल्ड कप जीता था।

ये भी पढ़ें:बुमराह को लेकर बॉन्ड का दावा- एक और चोट वहां लगी तो करियर खत्म हो सकता है

इसके अलावा रिकी पोंटिंग ने 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 का वनडे विश्व कप जीता था। सबसे पहली बार किसी कप्तान ने लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट 1975 और 1979 में जीते थे। ये कप्तान थे, क्लाइव लॉयड, जिन्होंने वेस्टइंडीज को दो विश्व कप जिताए थे। हालांकि, आईसीसी की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने चार खिताब ऑस्ट्रेलिया को दिलाए, जिनमें दो चैंपियंस ट्रॉफी और दो वनडे विश्व कप शामिल हैं। इस मामले में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर आते हैं।

धोनी ने टी20 और वनडे विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। पोंटिंग ने 2003 और 2007 का वनडे विश्व कप, 2006 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |